Site icon AB News.Press

Bihar Road Accident : बिहार के बांका में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 कांवड़ियों को कुचला, पांच की मौत, अन्य कई घायल, गुस्साई भीड़ ने फूंका पुलिस वाहन

Bihar Road Accident

बिहार के बांका में कांवड़ियों के झुंड को एक तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, जिसमें पांच कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गये हैं। यह घटना फूलीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गॉव के पास की है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर तेलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा कर जेयेष्ठगौर नाथ महादेव को जल चढ़ाने निकले थे।

read more – Baba Siddique Murder : बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार, 25 अक्तूबर तक मिली रिमांड

 

इस जत्थे में महिला पुरुष व बच्चे भी शामिल थे। जिन्हें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रौंदते हुए भाग निकला। वहीं घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। घटना होते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गये। घटनास्थल पर गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की 112 की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

Bihar Road Accident

तो वहीं दरोगा बबन मांझी को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। यही नहीं गुस्साए लोगों ने एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की। स्थिति को काबू करने की कोशिश की गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर इटहरी निवासी राम चरण तांती, अमरपुर थाना क्षेत्र के शोभानपुर निवासी लाखो कुमारी, रजौन थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी अर्जुन यादव की पत्नी ललिता देवी, दिनेश यादव की पत्नी सुमित्रा देवी और अरुण पासवान की पत्नी चूल्हो देवी उर्फ मनु देवी के रूप में की गई है। घायलों में सहदेव यादव की पुत्री जुली कुमारी, पुतुल देवी, जानी देवी, छबिलाल देवी और शांति देवी शामिल हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

Exit mobile version