Malaika and Arjun breakup
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच ब्रेकअप की अफवाहें हाल ही में सुर्खियों में थीं। इस पर एक्ट्रेस ने खुलकर बात की और कहा कि उन्हें इस मामले में न तो कोई अफसोस है और न ही किसी तरह का मलाल।

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इस साल की शुरुआत में उनके अलगाव की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। वही कुछ दिनों पहले मलाइका अराड़ो के पिता अनिल मेहता का निधन हुआ। उन्होंने अपने घर की बालकानी से कुदकर सुसाइड कर लिया था। इस दुख की घड़ी में अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस के साथ खड़ा देखा गया। अंतिम संस्कार से लेकर प्रेयर मीट तक दोनों साथ स्पॉट हुए थे। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकअप पर पहली बार रिएक्ट किया है।
Malaika and Arjun breakup
मलाइका ने ब्रेकअप पर किया रिएक्ट
‘ग्लोबल स्पा मैगजीन’ को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने कहा- ‘मेरा मानना है कि पर्सनली और प्रोफेशनली मैंने जो भी फैसले लिए हैं, उसने मेरे जीवन को एक आकार दिया है। मैं बिना किसी पछतावे के जिंदगी जी रही हूं और खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं, कि चीजें वैसे ही सामने आ रही हैं जैसी वो थीं।’ मलाइका ने आगे कहा कि उन्हें अपने फैसलों पर कभी कोई पछतावा नहीं रहा।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कपलों में एक कोई शादी के बंधन में बधना चाहता था लेकिन एक इसके लिए वक्त चाहता था। यही वजह दोनों के मन मुटाव का कारण बना और रास्ते अलग हो गए।
Malaika and Arjun breakup
दोनों ने किया एक दुसरे को इग्नोर
वही मलाइका और अर्जुन सोशल मीडिया में अभी तक एक दूसरे को ना तो अनफॉलो किया है और ना ही एक दूसरे की तस्वीरें हटाई है। हालांकि एक इवेंट में उन दोनों को देखा गया था लेकिन वे एक-दूसरे को इग्नोर करते नजर आए।

5 साल रिलेशन में रहे
एक्ट्रेस मलाइका के 45वें बर्थडे पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस रिलेशनशिप का अनाउंसमेंट किया था। दोनों ने लगभग 5 साल तक रिलेशन में रहे हैं। वहीं मलाइका का अरबाज खान से 2017 में तलाक हो गया था।

