India Canada row: कनाडा के दावों की खुली पोल, जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर हत्याकांड में सच कबूला, भारत बोला- हमने पहले ही कहा था कि कोई सबूत नही है…

India Canada row: कनाडा के दावों की खुली पोल, जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर हत्याकांड में सच कबूला, भारत बोला- हमने पहले ही कहा था कि कोई सबूत नही है…

India Canada row

नई दिल्ली। भारत-कनाडा के रिश्तों में तल्खी की खबरों के बीच जस्टिन ट्रूडो का एक बड़ा कुबूलनामा सामने आया है. ट्रूडो ने स्वीकार किया कि उन्होंने निज्जर की हत्या से जुड़े सबूत भारत को नहीं दिए थे. ट्रूडो ने माना कि उन्होंने निज्जर हत्याकांड से जुड़ी बस खुफिया जानकारी ही भारत को सौंपी थी।

 

जानकारी के मुताबिक,  कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत पर लगाए गए बेबुनियाद आरोपों में बुधवार रात को गवाही में सच कबूल कर लिया। उन्होंने आयोग को बताया कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारतीय एजेंटों पर आरोप लगाने के लिए उनके पास कोई ठोस सबूत नहीं था, केवल अटकलों के आधार पर ऐसा कहा था। इस मामले में भारत ने कहा कि भारत-कनाडा संबंधों में जो भी नुकसान हुआ है उसकी पूरी जिम्मेदारी अकेले प्रधानमंत्री ट्रूडो पर है।

India Canada row

विदेश मंत्रालय ने एक्स पर किया पोस्ट

वही इस मामले में विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि- ‘आज जो हमने सुना है, वह केवल उस बात की पुष्टि करता है जो हम लगातार कहते आर रहे हैं कि कनाडा ने भारत और भारतीय राजनयिकों के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों में कोई सबूत पेश नहीं किया है।’

India Canada Row : भारत-कनाडा के रिश्तों में क्यों आई दरार, भारत ने कनाडा से अपने 6 उच्चायोग वापस बुलाये, जानिए विवाद की पूरी कहानी

भारत ने ट्रूडो के सभी आरोपों किया खारिज

भारत ने भारतीय एजेंटों को कनाडा में आपराधिक गिरोहों के साथ जोड़ने के कनाडाई अधिकारियों के कोशिशों को खारिज कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा ओटावा ने जो दावा किया था कि हमने निज्जर हत्याकांड में भारत को जो सबूत दिए थे यह बात गलत है। इसके अलावा नई दिल्ली ने ट्रूडो के पिछले आरोपों को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

India Canada row

बता दें कि, भारत ने इससे पहले सोमवार को छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था और निज्जर की हत्या की जांच से दूत को जोड़ने के ओटावा के आरोपों को खारिज करने के बाद कनाडा से अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने की भी घोषणा की थी।

Breaking News International News and Politics