Agra army couple suicide
आगरा। उत्तप्रदेश के आगरा में पोस्टेड इंडियन एयरफोर्स के फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप और उनकी पत्नी कैप्टन रेनू तंवर ने सुसाइड कर लिया। कैप्टन रेनू शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, मेरा अंतिम संस्कार भी उनके साथ करना, मेरा हाथ उनके हाथ में रखना।

जानकारी के मुताबिक, आगरा वायुसेना स्टेशन परिसर में लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप सोमवार की रात को पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली थी। वही दुसरे दिन मंगलवार को उनकी पत्नी कैप्टन रेनू तंवर ने भी सुसाइड कर लिया। रेनू आगरा में ही एमएनएस (मिलिट्री नर्सिंग सर्विस) कैप्टन थीं।
Agra army couple suicide
कैप्टन रेनू तंवर ने ऑफिसर्स गेस्ट हाउस किया सुसाइड
कैप्टन रेनू तंवर अपने भाई के साथ मां की ईलाज कराने के लिए दिल्ली एम्स गई थी। इस दौरान वह दिल्ली कैंट इलाके में आर्मी के गौरौदा शरत ऑफिसर्स गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थीं। वही बुधवार की सुबह उनकी लाश पंखे पर लटकते हुई मिली। उनके शव के पास क सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। जिसमें लिखा था पति के साथ उनका भी अंतिम संस्कार किया जाए।
दोनों पति-पत्नी के शव को आगरा वायुसेना परिसर में रखा
दोनों की एक साथ मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। वही रेनू तंवर के शव को बुधवार देर रात आगरा लाया गया। जहां दोनों पति-पत्नी के शव को आगरा वायुसेना परिसर में रखा गया। गुरुवार की दोपहर में दीनदयाल दीप के शव का ताजगंज स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि रेनू तंवर का अंतिम संस्कार कहां होना है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Agra army couple suicide
लेफ्टिनेंटशव पंखे से लटक मिला
पुलिस के मुताबिक, लेफ्टिनेंट दीनदयाल सोमवार रात सहकर्मियों के साथ उन्होंने भोजन किया था, तब किसी प्रकार का तनाव नहीं था। सबको गुड नाइट कहकर आवास गए थे। मंगलवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो स्टाफ ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा। उनका शव पंखे से लटक मिला।
Agra army couple suicide
दो साल पहले की थी लव मैरिज
बता दें कि, फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल बिहार शरीफ जिले के मोरार गांव के रहने वाले है। वही कैप्टन रेणु तंवर राजस्थान के झुंझुनू की रहने वाली थीं। दोनों ने 2022 में लव मैरिज किया था। एक साथ दोनों की मौत से हर कोई हैरान है। आशंका है कि पति की मौत से आहत होकर पत्नी ने सुसाइड किया है।

