SURAJPUR DOUBLE MURDER CASE: सुरजपुर दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा, NSUI के जिला अध्यक्ष भी था वारदात में शामिल, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

SURAJPUR DOUBLE MURDER CASE: सुरजपुर दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा, NSUI के जिला अध्यक्ष भी था वारदात में शामिल, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

SURAJPUR DOUBLE MURDER CASE

सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की  हत्या करने वाले मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के साथ 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में NSUI के जिला अध्यक्ष को भी गिरफ्तार किया है।

SSP बोले-जो भी आरोपी के सहयोगी, बख्शेंगे नहीं

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला मुख्यालय में डबल मर्डर केस में बुधवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग ने पत्रकार को बताया कि, इस डबल मर्डर में कुलदीप साहू के साथ सूरजपुर जिले का वर्तमान NSUI जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी सहित अन्य 3 लोग शामिल थे।

SURAJPUR DOUBLE MURDER CASE

घनश्याम सोनवानी पर आरोपी ने तेल फेंका

दरअसल, आरोपी कुलदीप साहू ने 13 अक्टूबर की रात को आरक्षक घनश्याम सोनवानी से विवाद के बाद खौलता तेल डालकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल थाने से सूचना दी गई।जिसके बाद प्रधान आरक्षक तालिब शेख, उदय सिंह व अन्य पुलिसकर्मी पुराना बस स्टैण्ड और आसपास आरोपी की खोजबीन में लग गए।

पुलिसकर्मियों कार से कुचलने की कोशिश

इसी दौरान आरोपी कुलदीप साहू अपने साथियों के साथ मिलकर रात के करीब 10 बजे पुलिसकर्मियों कार से कुचलने का कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने कार का पीछा किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले।

SURAJPUR DOUBLE MURDER CASE

वारदात की रात क्या हुआ था

इस दौरान आरोपी कुलदीप साहू अपने साथियों के साथ प्रधान आरक्षक के घर हथियार लेकर पहुंचे। आरक्षक की पत्नी और बेटी सो रहे थे। आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया और मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद थाना प्रभारी बिश्रामपुर निरीक्षक अलरिक लकड़ा व पुलिस टीम के द्वारा वाहन का लगातार पीछा किया। लटोरी चौकी के पास आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई, जवाब में पुलिस ने भी फायर्ग की लेकिन परन्तु आरोपी रात में अंधेरा होने फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर भाग गए।

हेड कांस्टेबल की पत्नी व बेटी की हत्या कर फेंका था शव

Head constable’s wife and daughter murdered in Surajpur update:हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, बलरामपुर पुलिस ने पकड़ा

आरोपी ने कबूला हत्याकांड को अंजाम देने की बात

प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी का शव मिलने के बाद आरोपियों की  खोजबीन शुरू कर दी।  जिसके बाद आरोपी कुलदीप साहू झारखंड के गोदरमाना से बस में सवार होकर अंबिकापुर जा रहा था, तभी बलरामपुर पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी कुलदीप साहू से पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया।

 

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर