SI Recruitment in Chhattisgarh
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में हाईकोर्ट के जस्टिस एन.के.व्यास की सिंगल बेंच ने राज्य सरकार को आने वाले 15 दिनों के भीतर SI भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 2018 में बीजेपी सरकान ने SI पदों की भर्ती के लिए 655 पोस्ट लिकाले थे। जिसमें सूबेदार, सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सब इंस्पेक्टर (विशेष शाखा) समेत कई अन्य पद थे। लेकिन 2019 में चुनाव हुए और सरकार बदल गई और कांग्रेस की नई सरकार सत्ता में आई। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने अक्टूबर 2021 में 975 पोस्ट के लिए फिर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था।
SI Recruitment in Chhattisgarh
इस बीच हुई थी SI की परिक्षा
इसके बाद SI भर्ती परिक्षा जून से शुरू होकर 8 सितंबर 2023 तक चली। इस दौरान प्रारंभिक परीक्षा 29 जनवरी 2023 को जबकि मुख्य परिक्षा 26 और 29 मई 2023 को लिया गया। इसके बाद फिजिकल टेस्ट 18 से 30 जुलाई 2023 को हुआ और लास्ट में इंटरव्यू 17 अगस्त से 8 सितंबर 2023 के बीच हुआ।
1 साल के बाद भी जारी नही किया गया रिजल्ट
वही एक साल के लंबे इंतजार के बाद जब परिक्षा का रिजल्ट नही आया तो छात्रों ने आंदोलन करने का फैसला लिया गया। अभ्यर्थी रिजल्ट जारी ना होने को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए थे। अभ्यर्थियों ने कहा या तो SI भर्ती का रिजल्ट करें या फिर इच्छा मृत्यु दें। रविवार को प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी गृहमंत्री के बंगले के बाहर रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किए।
SI Recruitment in Chhattisgarh
एक बड़ा आंदोलन का ऐलान
बता दें कि, 2018 में SI भर्ती परीक्षा की शुरुआत हुई थी, लेकिन 6 साल बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई परिणाम जारी नहीं किया गया है। 300 से अधिक अभ्यर्थी आज राजधानी की सड़कों पर कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। सभी अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि सरकार और प्रशासन ने इस मामले में सुधार नहीं किया, तो वे एक बड़ा आंदोलन करेंगे।

