Nayab Singh Saini Oath Ceremony : विधायक दल के नेता चुने गए नायब सैनी, अमित शाह ने किया ऐलान, लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में ग्रहण करेंगे शपथ

Nayab Singh Saini Oath Ceremony : विधायक दल के नेता चुने गए नायब सैनी, अमित शाह ने किया ऐलान, लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में ग्रहण करेंगे शपथ

Nayab Singh Saini Oath Ceremony

चंडीगढ़। हरियाणा में आज यानी बुधवार से नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। यहां भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बुधवार को पंचकूला में भाजपा की मीटिंग में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वहीं 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में नायब सैनी दूसरी बार सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

read more – Pushpa 2 release date: फिर बदल गई पुष्पा-2 की रिलीज डेट, ट्रेलर को लेकर भी सामने आई बड़ी अपडेट?

आज की हुई विधयक दल की बैठक में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और विधायक कृष्ण बेदी ने सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी ऑब्जर्वर के तौर पर मौजूद रहे।

BJP विधायक दल अब सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन जाएंगे। कल गुरुवार को 11 बजे शपथ ग्रहण होगा। पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शपथ के लिए बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। इसमें PM नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 37 नेता मौजूद रहेंगे।

read more – Haryana BJP MLA Meeting : भाजपा विधायक दल की मीटिंग में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे अमित शाह, थोड़ी देर में चुना जायेगा विधायक दल का नेता, कौन बनेगा अगला सीएम??

Breaking News National News and Politics