IPL 2025
नई दिल्ली। IPL 2025 से पहले ही पारस म्हाम्ब्रे को मुंबई इंडियंस ने अपना बॉलिंग कोच बना लिया हैं। पारस अब मौजूदा गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे। मुंबई इंडियंस ने हाल ही में एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने इससे पहले महेला जयवर्धन को हेड कोच की जिम्मेदारी दी थी।

दरअसल, फ्रेंचाइज़ी ने हाल ही में एक प्रेस रिलीज में मुंबई इंडियंस ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने आज गेंदबाजी कोच के रूप में पारस म्हाम्ब्रे की वापसी और नियुक्ति की घोषणा की। इससे पहले भी पारस म्हाम्ब्रे मुबंई इंडियस के कोचिंग स्टॉफ का 4 साल तक हिस्सा रह चुके है। अब उन्हें फिर बड़ी जिम्मेदारी संभालने का फिर से मौका दिया जा रहा है।
IPL 2025
भारत ने टी 20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता
वही पारस म्हाम्ब्रे इस साल के अंत में होने वाले मेगा ऑक्शन में भी शामिल होंगे। । पिछले 12 वर्षों से उन्होंने महाराष्ट्र, बंगाल, बड़ौदा और विदर्भ की कोचिंग की है। म्हाम्ब्रे के बॉलिंग कोच के रूप में कार्यकाल के दौरान, भारत ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब भी जीता।

91 फर्स्ट क्लास मैच खेले
पारस म्हाम्ब्रे ने मुंबई के लिए 91 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। उन्होंने 1996 में इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों में भाग लिया। इन दो टेस्ट मैचों में उन्होंने दो विकेट लिए, जबकि तीन वनडे मैचों में उनके नाम तीन विकेट दर्ज हुए।

