Site icon AB News.Press

diwali gift for govt emp: दीपावली के पहले यहां सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले… मिला बड़ा उपहार

diwali gift for govt emp

दीपावली के पहले राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ा उपहार दिया है। छत्तीसगढ़ की ‘विष्णु’  सरकार ने आज बुधवार को कैबिनेट की बैठक के पहले ही इसका ऐलान कर दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देवा साय ने राज्य के कर्मचारियों और पेन्शनर्स के डीए में 4 प्रतिशत वृद्दि किए जाने की घोषणा की है।

रायपुर. मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद अब प्रदेश के कर्मचारियों का डीए बढ़ कर 50 प्रतिशत हो गया है। डीए वृद्धि का लाभ कर्मचारियों के साथ-साथ पेन्शनर्स को भी मिलेगा।

इस घोषणा का लाभ कर्मचारियों और पेन्शनर्स को 1 अक्टूबर 2024 से मिलेगा। सरकार की इस घोषणा के बाद प्रदेश के लगभग 4 लाख कर्मचारियों और करीब सवा लाख पेन्शनर्स को अब बढ़ हुआ वेतन मिलेगा।

पूर्व में होली के पहले भी सरकार ने डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की थी तब कर्मचारियों और पेन्शनर्स का डीए 46 प्रतिशत तक पहुंच गया था। दीपावली के ठीक पहले मिले इस उपहार से प्रदेश के कर्मचारी और पेन्शनर्स गदगद हैं।

Exit mobile version