CHHATTISGARH NEWS
साजा। छत्तीसगढ़ के साजा विधायक ईश्वर साहू के बेटे पर आदिवासी समाज ने गैर जमानती धाराओं में थाने में FIR दर्ज कराई है। इसके साथ ही आदिवासी समाज ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

जानकारी के मुताबिकसाजा विधानसभा के बीजेपी विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को FIR दर्ज की है। आदिवासी समुदाय के लोगों ने उन पर गाली-गलाज, मारपीट और जातिगत अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। इस मामले में समझौता करने के लिए धमकाने के आरोप में उन्होंने कलेक्टर और SDM से भी शिकायत की थी।
CHHATTISGARH NEWS
दशहरे के दौरान बीच विवाद और मारपीट
आदिवासी समाज के लोगों के अनुसार, रविवार 13 अक्टूबर को चेचानमेटा गांव में दशहरे कार्यक्रम के दौरान मनीष के दोस्त राहुल और विधायक के बेटे कृष्णा साहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद को रोकने के लिए जब मनीष में बीच बचाव के लिए आया तो कृष्णा साहू ने उसे जातिगत गाली दी और हाथ के कड़े से भी मारा।

टीआई ने FIR दर्ज करने से किया मना
इस दौरान कृष्णा साहू के साथ 10 लोग और जिन्होंने मनीष और उसके दोस्त के ऊपर हमला किया। इसके बाद आदिवासी समाज के लोगों ने इस हमले के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने पहुंचे। वहां थाने के टीआई ने विधायक ईश्वर साहू के दबाव पर शिकायत दर्ज करने के लिए मना कर दिया और समझौता करने के लिए कहा।
CHHATTISGARH NEWS
कलेक्टर और एसडीएम से शिकायत
इस मामले में आदिवासी समाज ने न्याय नही मिलने पर इसकी शिकायत जिले के कलेक्टर और एसडीएम से की। वही आदिवासी समाज ने कृष्णा साहू के खिलाफ दर्ज ना होने पर बड़े आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज
वही इस मामले को देखते हुए साजा थाना में कृष्णा साहू के खिलाफ बीएन एस की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

