CG NEWS : रायपुर में नोटों की गड्डियां..मूछों पर ताव…लाखों रुपये के बंडल साथ युवा नेता का वीडियो हुआ वायरल

CG NEWS : रायपुर में नोटों की गड्डियां..मूछों पर ताव…लाखों रुपये के बंडल साथ युवा नेता का वीडियो हुआ वायरल

CG NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा नेता का नोटों की गड्डियों के साथ वाला वीडियो अभी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि जिस तरह से लाखों रुपये की गड्डी के साथ भाजपा नेता वीडियो बना रहा है, उसके बाद अब कांग्रेस में निशाना साधना शुरू कर दिया है।

READ MORE – Public holiday 2025: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले ही बल्ले, बिना काम किए मिलेगी 150 दिनों की सैलरी, 2025 की छुट्टीयों का ऐलान..

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक नोटों के बंडल के साथ जो युवक नजर आ रहा है, उसका नाम आकाश सोलंकी है। आकाश सोलंकी भानुप्रतापपुर का भाजयुमो मंडल अध्यक्ष है। वहीं आकाश को भाजपा के जिलाध्यक्ष सतीश लठिया और भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजा पांडे का करीबी माना जाता है।

CG NEWS

सूत्रों के मुताबिक आकाश ने तो ठेकेदार और ना ही व्यापारी है, फिर इतना सारा कैश लेकर वो कहां जा रहा है और क्या कर रहा है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। तो वहीं अब भाजुयमो नेता के नोटों के गड्डियों के साथ वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए कहा है कि “सुशासन” तो गाड़ियों में नोट बनकर छलक रहा है!

पहचाना इन्हें जो नोट की गड्डियों के साथ मूछों में ताव दे रहे हैं? लीजिए, आसान कर देता हूं, ये भानुप्रतापपुर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी हैं. सुना है बेरोजगार हैं। सामान्य परिवार से आते हैं. अब ये बताइए कि ‘सुशासन’ में इसकी जांच होगी या वॉशिंग मशीन वाला फॉर्मूला लगेगा?

READ MORE – CHHATTISGARH CONGRESS : कांग्रेस को मिलेगा दक्षिण उपचुनाव में जनता का आर्शिवाद – दीपक बैज

Breaking News News and Politics राज्य खबर