ALL INDIA FOREST SPORTS : राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आज से होगा आगाज, 3000 खिलाड़ी लेंगे हिस्‍सा

ALL INDIA FOREST SPORTS : राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आज से होगा आगाज, 3000 खिलाड़ी लेंगे हिस्‍सा

ALL INDIA FOREST SPORTS

रायपुर। 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज से रायपुर के कोटा स्टेडियम में शुरू किया जायेगा,यह प्रतियोगिता 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे।

read more – Chhattisgarh news:शमशान के रास्तों पर दबंगो का अवैध कब्जा, खेतों से होकर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण, देखें VIDEO”

वहीं 20 अक्टूबर के समापन कार्यक्रम में ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। बता दें कि इस प्रतियोगिता में 3000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जो विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम वनों की सुरक्षा और वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित रहेगा। साथ ही इस महत्व का उददेश्य वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देना है।

ALL INDIA FOREST SPORTS

तीन हजार खिलाड़ी ले रहे हिस्‍सा

वन विभाग की इस प्रतियोगिता में देशभर के 3 हजार खिलाड़ी हिस्‍सा ले रहे हैं। इस दौरान अलग-अलग विधाओं की 300 से ज्‍यादा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिसमें महिला और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें क्रिकेट, बेडमिंटन, टेबल टेनिस, फुटबॉल समेत अन्‍य खेलकूद होंगे। जिसके लिए प्रदेश के अलग-अलग स्‍टेडियम में आयोजन किया जाएगा। खेल महोत्सव में इंडोर और आउटडोर सभी तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

खेल महोत्सव में क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, वालीबॉल, बैडमिंटन, चेस और ब्रिज खेल सबसे खास रहेंगे। एथलिट के सभी तरह के खेल होंगे। खेल प्रतियोगिता के आधार पर मैदान का चयन होगा। इस महोत्‍सव में 29 राज्य, 8 केंद्र शासित प्रदेश, 6 वानिकी संस्थान और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अफसर भाग लेंगे।

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत 1992 में की गई थी। तभी से देश में राज्यों के वन विभाग के सभी स्तर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को एक मंच में परस्पर समन्वय बनाना इस प्रतियोगिता का उद्देश्‍य होता है। छत्तीसगढ़ राज्‍य तीसरी बार इस महोत्सव की मेजबानी कर रहा है।

read more – CG Cabinet Meeting : सीएम साय कैबिनेट की आज अहम बैठक, बैठक में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Breaking News न्यूज एंड पॉलिटिक्स राज्य खबर स्पोर्ट