Rashtriya Swayamsevak Sangh : आखिर क्यों? कनाडा में RSS को बैन करने की उठ रही है मांग, क्या कहा नेता जगमीत सिंह ने, जानिए क्या है पूरी खबर

Rashtriya Swayamsevak Sangh : आखिर क्यों? कनाडा में RSS को बैन करने की उठ रही है मांग, क्या कहा नेता जगमीत सिंह ने, जानिए क्या है पूरी खबर

Rashtriya Swayamsevak Sangh

न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के नेता जगमीत सिंह ने कनाडा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेटवर्क पर बैन लगाने की मांग कर रहे है। दरअसल सिंह ने यह बयान भारतीय राजनयिकों के निष्कासन और आपराधिक जांच के संदर्भ में जारी किया है। सिंह ने कहा कि “आरसीएमपी कमिश्नर द्वारा जारी की गई जानकारी को लेकर न्यू डेमोक्रेट्स काफी चिंतित है।

वहीं जगजीत सिंह का आरोप है कि भारतीय अधिकारियों के हाथों कनाडाई, विशेष रूप से कनाडा के सिख समुदाय, डर, धमकी, उत्पीड़न और हिंसा का शिकार हो रहे हैं। सिखों के साथ जबरन वसूली की जा रही है।

इसके साथ ही बयान में मारे गए आतंकवादी निज्जर का भी जिक्र है। यह दावा किया गया है कि कनाडा के पास भारत के खिलाफ कनाडाई हरदीप सिंह निज्जर (भारत द्वारा घोषित आतंकवादी) के मर्डर से संबंधित पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘सितंबर 2023 में ही आरसीएमपी ने 13 लोगों को जान का खतरा बताते हुए चेतावनी जारी की थी। वही इस चेतावनी के बावजूद भी कनाडाई नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई है।

कौन हैं जगमीत सिंह

जगमीत सिंह ने कनाडाई सरकार से भारतीय राजनयिकों के निष्कासन के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि हम एक बार फिर से कनाडा सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि वह भारत के खिलाफ राजनयिक प्रतिबंध लगाए, आरएसएस पर कनाडा में बैन लगाएं और किसी भी ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें, जो कनाडा में संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया जाए। आप को बता दें कि जगमीत सिंह कनाडा में हाउस ऑफ कॉमर्स के सदस्‍य और विपक्ष के नेता हैं।

read more – Maharashtra Jharkhand Election 2024 : महाराष्ट्र-झारखंड की चुनाव तारीखों का आज होगा ऐलान, चुनाव आयोग 3:30 बजे होगा PC

 

Breaking News International National News and Politics