Maharashtra Jharkhand Election 2024 : महाराष्ट्र-झारखंड की चुनाव तारीखों का आज होगा ऐलान, चुनाव आयोग 3:30 बजे होगा PC

Maharashtra Jharkhand Election 2024 : महाराष्ट्र-झारखंड की चुनाव तारीखों का आज होगा ऐलान, चुनाव आयोग 3:30 बजे होगा PC

Maharashtra Jharkhand Election 2024

नई दिल्ली। चुनाव आयोग आज दोपहर 3:30 बजे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों का आज ऐलान करेगा। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोग ने इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। जिसमे दोनों राज्यों में नामांकन, नाम वापस लेने की तारीख के साथ ही पोलिंग और चुनाव परिणाम के तारीखों का पूरा शेड्यूल जारी किया जायेगा। बता दें कि 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जिसका मतलब है कि चुनाव प्रक्रिया उससे पहले पूरी होनी चाहिए।

तो वहीं 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त हो जाएगा। वही अनुमानित है की महाराष्ट्र में पिछले दो विधानसभा चुनावों की तरह सिंगल फेज में वोटिंग हो सकती है। तो झारखंड में पांच फेज में वोटिंग का ट्रेंड बरकरार रखा जा सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि यूपी में 10 सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है।

read more – Raipur D.Ed. Candidates Protest : रायपुर में D.Ed. कैंडिडेट्स ने मंत्रालय के सामने किया धरना प्रदर्शन, रायपुर में D.Ed. कैंडिडेट्स

Maharashtra Jharkhand Election 2024

तो वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि चुनाव आयोग लगभग 50 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी तारीखों की घोषणा कर सकता है। इनमें वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल है। इस सीट से विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने अमेठी से भी चुनाव लड़ा, जहां उन्हें जीत मिली। दोनों सीटें जीतने के बाद उन्होंने वायनाड सीट खाली कर दी। जिसके बाद कांग्रेस ने घोषणा की है कि वायनाड सीट के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में मुख्य मुकालबा महा विकास अघाड़ी और महायुति के बीच है। महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार गुट, शिवसेना यूबीटी शामिल हैं। वहीं, महायुति में बीजेपी के अलावा शिवसेना का शिंदे गुट हिस्सेदार है। अजित पवार वाला एनसीपी ग्रुप भी महायुति का ही हिस्सा है।

तो वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म हो जायेगा है। चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अपनी टीम के साथ हाल ही में राज्य का दौरा किया था। झारखंड में तारीखों का ऐलान दीवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए किये जाने की संभावना जताई जा रही है। जिसके लिए राज्य के राजनीतिक दलों ने भी चुनाव आयोग से इसके लिए निवेदन की थी। राज्य में साल 2019 में 5 चरण में मतदान हुए थे। बता दें कि झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं।

read more – Breaking News : आखिर क्यों देशभर में फ़ैल रही है हिंसा और नफरत की आग? बहराइच में हिंसा, सूरजपुर में बवाल और मुंबई में मॉब लिंचिंग….. कौन है इन दंगो का जिम्मेदार???

 

Breaking News नेशनल न्यूज एंड पॉलिटिक्स