Site icon AB News.Press

Breaking news: एयर इंडिया फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, अयोध्या में कराई गई इमरजेंसी लैंडिग..

Breaking news

 अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट जयपुर से आ रही थी और अयोध्या होते हुए बेंगलुरु जा रही थी। धमकी मिलने के बाद इसे अयोध्या एयरपोर्ट पर रोका गया और तलाशी ली गई।

Bomb Threat In Air India Flight : मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, Delhi IGI एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आलाधिकारियों के निर्देश पर विमान ने अयोध्या के महर्षि वाल्मीकी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, और बम स्क्वायड चेकिंग कर रहा है।

Breaking news

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट जैसे ही जयपुर के लिए उड़ान भरी। एयरलाइन को मैसेज मिला कि फ्लाइट में रखी गया है। जिसके बाद फ्लाइट को अयोध्या में इमरजेंसी लैंडिग कराया गया। वही 139 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान बम स्क्वायड के चेकिंग कि जा रही है।

Exit mobile version