CHHATTISGARH CRIME NEWS: मायके से लौट रही पत्नी पर पति ने किया हमला, हथौड़ी और कैंची से  उतारा मौत के घाट, शव के पास बैठा रहा पति…

 CHHATTISGARH CRIME NEWS: मायके से लौट रही पत्नी पर पति ने किया हमला, हथौड़ी और कैंची से  उतारा मौत के घाट, शव के पास बैठा रहा पति…

CHHATTISGARH CRIME NEWS

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पति ने चरित्र शंका के चलते पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पति ने पत्नी के उपर कैंची और हथौड़े से कई वार किए। जिससे उसके मौके पर ही मौर हो गई। यह हत्या गिधपुरी थाने से महज 200 मीटर दूर जुनवानी पत्थर खदान के पास हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जांट में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, तेलासी निवासी धीरज रात्रे अपनी पत्नी को ज्योती को आज सुबह10 बजे मोटर सायकिल में बिठाकर उसके मायके बलौदाबाजार लेकर जा रहा था। तभी जुनवानी पत्थर खदान के पास उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों में बीच विवाद बढ़ गया कि  धीरज रात्रे ने मौके पर रखे हथौड़ी और कैंची उठाई और ज्योती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CHHATTISGARH CRIME NEWS

युवक कैंची लेकर शव के पास ही बैठा था

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा आरोपी युवक कैंची लेकर शव के पास ही बैठा था। पुलिस को देखकर भी उसने भागने की कोशिश नहीं की। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था। एक बड़े पत्थर में भी खून के धब्बे मिले। वही शव मृतका का कपड़ो का बैग, लेडीस हैंडबैग, चप्पल, स्कार्फ और बाइक रखी हुई थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

चरित्र शंका में पति और पत्नी के बीच विवाद

इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। आरोपी धीरज रात्रे ने बताया कि, उसे अपनी पत्नी पर शक था। वह घंटों किसी से फोन पर बात करती रहती थी। इस वजह से अक्सर उनकी लड़ाई भी हो जाती थी। आज भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई और गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

CHHATTISGARH CRIME NEWS

मृतका ज्योति के परिजनों ने लगाया आरोप

वही मृतका ज्योति के परिजनों ने बताया कि, आरोपी नशे का आदि है। दो महिने पहले भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हो गई। इस वजह ज्योति मायके आई थी। कुछ दिन पहले ही वह अपने ससुराल ग्राम तेलासी लौटी थी और अब उसने ज्योति को मार डाला।

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर