HOUSE COLLAPSED : देखिये कुदरत का खेल चंद सेकेंड में बची दो मासूमों की जिंदगी, मेरठ में ढहा 150 साल पुराना जर्जर मकान, सीसीटीवी में कैद खतरनाक मंजर

HOUSE COLLAPSED : देखिये कुदरत का खेल चंद सेकेंड में बची दो मासूमों की जिंदगी, मेरठ में ढहा 150 साल पुराना जर्जर मकान, सीसीटीवी में कैद खतरनाक मंजर

HOUSE COLLAPSED

मेरठ। “जाको राखे साईंया मार सके ना कोय” यह कहावत पूरी तरह से चरितार्थ हुई जब उत्तर प्रदेश के मेरठ में सीसीटीवी में एक ऐसी घटना कैद हो गई। बिजी रोड पर 150 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिर पड़ा। उस दौरान दो बच्चे भवन के नीचे से गुजर रहे थे।

read more – Chhattisgarh Congress : धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू किया जाये तथा लक्ष्य भी 200 लाख मीट्रिक टन तय हो – दीपक बैज

आवाज सुनकर दोनों दौड़ कर भागे। महज 10 सेकेण्ड में दोनों मासूम की जान बाल-बाल बच गई। घटना शुक्रवार को सदर बाजार थाना क्षेत्र में का बताया जा रहा है। जिस किसी ने भी इस भयानक घटना का वीडियो देखा, उनका घटना का नजारा देख कर दिल दहल गया।

HOUSE COLLAPSED

दरअसल, दो बच्चे सड़क से गुजर रहे थे। तभी एक पुराना मकान भरभराकर नीचे गया। मासूम दौड़कर भागे। गनीमत रही बच्चों को कुछ नहीं हुआ। उनके आगे एक महिला भी झोला लेकर जाती दिखी थी। वहीं मकान ढहने की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले बाहर आ गए। घटना का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।

चंद पल में सड़क पर मकान का मलबा बिखरा नजर आता है। सदर बाजार थाना क्षेत्र के ढोलकी मोहल्ले की इस घटना ने सबको हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि जो मकान ढहा है, वह करीब 100 से 150 साल पुराना है। ये मकान जैन समान ट्रस्ट का है। हालांकि अभी तक माकन मालिक का पता नहीं चला सका है।

वहीं जर्जर पद चुके मकान के लिए कई बार कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से भी मकान को गिराने का नोटिस भेजा गया था। लेकिन बावजूद इसके मकान को गिराया नहीं गया। वहीं दोनों बच्चे कहां के थे इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

read more – Lalitpur News : कलयुगी पिता बना हैवान, मासूम बेटी को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

 

Breaking News National News and Politics