CM swearing in ceremony in Haryana: हरियाणा के सीएम की ताजपोशी 17 अक्टूबर को, समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

CM swearing in ceremony in Haryana: हरियाणा के सीएम की ताजपोशी 17 अक्टूबर को, समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

CM swearing in ceremony in Haryana

चंडीगड़। हरियाणा में मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह की तारीख एक बार फिर बदल गई है। अब यह समारोह 15 अक्टूबर की बजाय 17 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। समारोह को भव्य और यादगार बनाने की जिम्मेदारी पूर्व सांसद संजय भाटिया को दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में नई सरकार का गठन होने के बाद नायब सैनी का तीसरी बार सीएम की कुर्सी में बैठना तय है। लेकिन इस बार फिर तारिख में बदलाव आ गया है। अब यह समारोह 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाली है। फिलहाल तारिख में बदलाव क्यों किया गया है इसकी जानकरी नही हो पाई है।

CM swearing in ceremony in Haryana

नायब सिंह सैनी  ने की अमित शाह से मुलाकात 

इससे पहले शपथ ग्रहण की तारीख 12 अक्टूबर बताई गई थी। ऐसे में अब तक 3 बार तारीख बदली जा चुकी है।  वही प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी को शुक्रवार शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया। यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जो देर रात तक चली।

Bastar Dussehra : बस्तर में 12 बकरों की बलि देकर निभाई गई 616 साल पुरानी अनोखी परंपरा, जानिए क्या है निशा जात्रा रस्म

पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल

इस बैठक में शपथ ग्रहण समारोह और सैनी मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा की गई, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव किया गया। बताया जा रहा है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

Breaking News National News and Politics राज्य खबर