Swami Atmanand Giri Maharaj
मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरी महराज को जान से मारने की धमकी मिली है। महाराज ने इसकी शिकायत थाने में की है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से धमकी भरा फोन आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read more – Navratri 2024 9th Day : महानवमी पर करें माता सिद्धिदात्री की पूजा उपासना, जानिए पूजा विधि, भोग और मंत्र
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले की निवास तहसील में स्वामी आत्मानंद गिरी महाराज श्रीराम कथा कह रहे हैं। तभी महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरी महाराज को पाकिस्तान से धमकी भरा फोन किया गया। जिसमे उनको जान से मारने व सिर कलम कर टुकड़े करने की धमकी दी गई है।
इसकी लिखित शिकायत मंहामंडलेश्वर स्वामी ने निवास थाने में की है। महाराज ने बताया कि, ‘कॉल पर बोला जाता है कि महाराज वक्फ बोर्ड और राष्ट्र पर बोलना बंद कर दे नहीं तो तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे।’ स्वामी आत्मानंद ने कहा कि ‘मैं उस टुकड़े-टुकड़े गैंग को खुली चुनौती देता हूं कि देश या विदेश के जिस कोने में कहे मैं आने के लिए तैयार हूं।’
read more – RAIGARH NEWS : रायगढ़ के खरसिया में नहर में बहती मिली नाबालिग की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

