Site icon AB News.Press

CHHATTISGARH NEWS : राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में विधायकों का यात्रा भत्ता किया दोगुना, आदेश जारी……

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधायकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के विधायकों के यात्रा भत्ते में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी करते हुए इसे 10 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया है।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ के संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार के इस फैसले से विधायकों के लिए यात्रा के दौरान होने वाले खर्चों में भारी कमी आएगी और उनके कामकाज में और भी तेजी आएगी।

छत्तीसगढ़ विधान मंडल यात्रा भत्ता नियम, 1957 के मुताबिक किसी सदस्य का निवास स्थान रायपुर से 8 किलोमीटर से ज्‍यादा दूर है, तो सत्र या सम्मेलन में भाग लेने के लिए निजी वाहन से यात्रा करने पर उसे भत्ता दिया जाता है। अभी तक यह 10 रुपये प्रति किलोमीटर था अब उसे बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है।

जारी आदेश-

READ MORE – Mahadev betting App : महादेव बेटिंग ऐप का मालिक सौरभ चंद्राकर को लिया गया हिरासत में, एक हफ्ते के अंदर भारत लाने की तैयारी, D कंपनी से भी जुड़े कनेक्शन

 

Exit mobile version