CHHATTISGARH  CRIME NEWS: नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा की मिली लाश, मां ने आत्महत्या के लिए लड़की के प्रेमी को बताया जिम्मेदार

CHHATTISGARH  CRIME NEWS: नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा की मिली लाश, मां ने आत्महत्या के लिए लड़की के प्रेमी को बताया जिम्मेदार

CHHATTISGARH  CRIME NEWS

खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया के नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा का शव पहचान हो चुकी है। छात्रा की मां ने बेटी के बॉयफ्रेंड पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि मेरी बेटी प्रेग्नेंट थी और उसका प्रेमी पैसे की मांग करता था। इस मामले में मृतका के प्रेमा का जिम्मेदार ठहराते हुए उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना कोरबा थाना क्षेत्र का है। सोमवार की रात को पावर हाउस के सोनालिया नहर में एक नाबालिग लड़की लाश मिली थी। उसकी पहचान  कोरबा के मुड़ापार अंबेडकर बस्ती में रहने वाली एकता मरावा के रूप में की गई है। एकता ने सोमवार की रात को नहर में छलांग लगा दी थी। उसे बचाने के लिए एक पुलिसकर्मी और युवक ने तेज बहाव वाले नहर में छलांग लगाई, लेकिन लड़की को नहीं बचा पाए।

CHHATTISGARH  CRIME NEWS

9वीं की छात्रा ने नहर में लगाई छलांग

मृतका एकता कक्षा 9वीं की छात्रा थी। मृतका की मां ने बताया कि सोमवार की शाम वो एक लड़के के साथ निकली थी, जो उसका बॉयफ्रेंड था। उसके बाद वो घर वापस नहीं आई उसे लगा वो अपने सहेली के घर होगी घर वापस आ जाएगी। लेकिन गुरुवार को उसकी लाश खरसिया के नहर में झाड़ियों में फंसी हुई मिली।

कोरबा से बही लड़की की लाश रायगढ़ जिले में मिली।

CG Suicide News : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

बॉयफ्रेंड के प्रताड़ना की वजह से किया सुसाइड

एकता की मां शोभा मरावा ने कपड़े के आधार पर अपनी बेटी पहचान की। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की मौत की वजह संतोष नामक का युवक है। जो उसकी बेटी को परेशान करता था। बार-बार पैसे की मांग करता था। यही नहीं वो प्रेग्नेंट भी हो गई थी। जिससे वह बेहद परेशान रहा करती थी। युवक के प्रताड़ना के चलते ही उसने जान दी है।

एकता मारवा जिसने नहर में छलांग कर की आत्महत्या, कक्षा 9वीं की छात्रा

 

CHHATTISGARH  CRIME NEWS

युवक के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी के मांग 

मां ने बताया कि वह एक NGO में सोशल वर्कर का काम करती है। उन्होंने बताया कि जब भी वह घर से बाहर रहती, तो युवक घर आया करता था। इतना ही नही युवक उसकी बेटी को ब्लैकमेल करता था। इन सबसे परेशान होकर उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। मां ने आरोपी युवक संतोष तिवारी के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी के मांग कर रही है।

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर