Site icon AB News.Press

2 firefighters died in Nashik: नासिक में 2 अग्निवीरों की मौत, ट्रेनिंग के दौरान ब्लास्ट हुआ तोप का गोला…

2 firefighters died in Nashik

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित आर्टिलरी सेंटर में फायरिंग पैक्ट्रिस के दौरान भारतीय फील्ड गन से निकले गोले के फटने से दो अग्निवीरों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अग्निवीर हैदराबाद से महाराष्ट्र के नासिक के देवलाली में आर्टिलरी स्कूल में प्रशिक्षण के लिए आए थे। इस मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी शुरू कर दी गई है।

 

जानकरी के मुताबिक,  एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार दोपहर नासिक रोड इलाके में आर्टिलरी सेंटर में हुई। उन्होंने बताया कि विस्फोट में अग्निवीर गोहिल विश्वराज सिंह (20) और सैफत शिट (21) की मौत हो गई. अग्निवीरों की एक टीम भारतीय फील्ड गन से फायरिंग कर रही थी, तभी एक गोला फट गया. वही इस घटना का का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

2 firefighters died in Nashik

दोनों जवानों का ईलाज के दौरान मौत

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद दोनों जवानों को देवलाली के एमएच हॉस्पीटल ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वही हवलदार अजीत कुमार के शिकायत पर देवलाली कैंप पुलिस में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Sikkim Road Accident : सिक्किम से बड़ा हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 4 जवानों हुए शहीद

NCP नेता ने जवानों को दी श्रध्दांजलि

इस घटना के बाद NCP नेता सुप्रिया सुले ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है-“ यह बहुत ही दुखद घटना है। दोनों जवानों को शहीद का दर्जा देना चाहिए। साथ ही सरकार को इनके परिजनों को मुआवजा देना चाहिए। दोनों जवानों को भावपूर्ण श्रध्दांजलि।“

2 firefighters died in Nashik

जून 2022 से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू

बता दें कि, भारत सरकार ने जून 2022 में रक्षा बलों के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की। इस प्रक्रिया के अंतर्गत जवानों की भर्ती केवल 4 वर्षों के लिए होगी। साथ ही, सेवानिवृत्ति के समय उन्हें सेवा निधि पैकेज भी प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले सैनिकों को “अग्निवीर” के नाम से जाना जाएगा।

Exit mobile version