Ratan Tata is no more: देश और दुनिया के ख्यातिनाम कारोबारी रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Ratan Tata is no more: देश और दुनिया के ख्यातिनाम कारोबारी रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Ratan Tata is no more

मुंबई। पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित भारत के दिग्गज कारोबारी और टाटा समूह के मानद चेयरमैन ‘रतन’ टाटा नहीं रहे… 86 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पीटल में अंतिम सांस ली…

रतन टाटा मुंबई को ब्रीच कैंडी अस्पताल के इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में 7 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था। उनके भर्ती होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की सेहत को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे थे।

 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित भारत के दिग्गज कारोबारी और टाटा समूह के मानद चेयरमैन 'रतन' टाटा नहीं रहे
2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित भारत के दिग्गज कारोबारी और टाटा समूह के मानद चेयरमैन ‘रतन’ टाटा नहीं रहे

इसके बाद उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सब कुछ ठीक होने की जानकारी दी थी। उस दिन के बाद से ही रतन टाटा ट्रेंडिंग में बने हुए थे। उनके निधन की खबर के साथ ही लोग कारोबार के एक युग का अंत मान रहे हैं।

Ratan Tata is no more

रतन टाटा ने अपने ICU में भर्ती होने की सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मैं ठीक हूं और ज्यादा उम्र के कारण रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गया था।’

टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिक्ष राहुल गांधी, गौतम अडाणी समेत कई नेताओं और बिजनेसमैन ने शोक व्यक्त किया।

Breaking News