PM Narendra Modi’s
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट ने 9 अक्टूबर (बुधवार) को गरीबों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब सरकार 2028 दिसंबर तक गरीबों को मुफ्त अनाज देने की योजना जारी रखेगी। वही केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इसका उद्देश्य एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों कमी को पूरा करना है। इस बैठक में कई विकास कार्यो को मंजूरी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने 9 अक्टूबर को कई योजनाओं को हरी झंडी दिखाते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति जारी रखने को मंजूरी दी। इसमें 17,082 करोड़ रुपये खर्च होगा, जिसे केंद्र सरकार देगी।
PM Narendra Modi’s
पीएम नरेंद्र मोदी के 5 अहम फैसले-
गरीबों को मुफ्त चावल
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि- गरीब कल्याण अन्न योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिड डे मील, मुफ्त राशन, योजना, पीएम पोषण योजना, सभी योजनाओं के तहत 2028 तक फोर्टिफाइड चावल दिया जाएगा ।

2280 KM सड़क निर्माण
इसके साथ ही कैबिनेट ने राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में 4406 करोड़ रुपए के निवेश से 2280 KM सड़क निर्माण को मंजूरी दी है।
रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस
3 अक्टूबर की केंद्रीय बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस का ऐलान किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 2029 करोड़ रुपये के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि इस ऐलान से 11 लाख 72 हजार 240 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

PM Narendra Modi’s
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषोन्नति योजना को भी मंजूरी
इसके अलावा, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषोन्नति योजना को भी मंजूरी देते हुए इन योजनाओं के लिए 1 करोड़ रुपये अधिक का प्रावधान किया है।
लोथल में सबसे बड़ा NMHC
केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने बताया कि गुजरात के लोथल में दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC) विकसित किया जाएगा। इस प्रस्ताव का उद्देश्य समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना है।


