Maa Kalratri in Sharadiya Navratri: शारदीय नवरात्र का 7वां दिन मां कालरात्रि को समर्पित, जाने उनके रौद्र स्वरूप और पूजा विधि के बारे में   

Maa Kalratri in Sharadiya Navratri: शारदीय नवरात्र का 7वां दिन मां कालरात्रि को समर्पित, जाने उनके रौद्र स्वरूप और पूजा विधि के बारे में   

Maa Kalratri in Sharadiya Navratri

रायपुर। शारदीय नवरात्र 6 दिन पूरे हो चुके है। यह 7वां दिन मां दुर्गा के नवरुपों में से एक मां कालरात्रि को पूजा जाता है। माना जाता है कि मां कालरात्रि नेत्रधारी है इनकी उपासना से जीवन भर के दुख संकट दूर हो जाते है। मां कालरात्रि के स्वरुप और पूजाविधि के बारे में जाने…

शारदीय नवरात्रि की सप्तमी मां कालरात्रि के सातवें स्वरूप को समर्पित है। मान्यता है कि जो भक्त मां कालरात्रि की पूजा करता है, उसके सभी प्रकार के भय दूर हो जाते हैं। मां कालरात्रि की पूजा से व्यक्ति के संकट मिट जाते हैं, और उनके आशीर्वाद से भक्त हमेशा खुशहाल रहता है। वे दुष्टों का विनाश करती हैं और ग्रह-बाधाओं को भी दूर करने की शक्ति रखती हैं। इस नवरात्रि, भक्तों के लिए मां कालरात्रि की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर है।

Maa Kalratri in Sharadiya Navratri

मां कालरात्रि का स्वरूप

मां कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत शक्तिशाली और प्रभावशाली है। उनका रंग काला या गहरा नीला होता है, जो अंधकार का प्रतीक है। वे तीन आंखों वाली होती हैं, जिनमें से एक तीसरी आंख ज्ञान और जागरूकता का संकेत है। बिखरे बालों के साथ, वे तलवार और त्रिशूल धारण करती हैं, दुष्टों का विनाश करने वाली देवी के रूप में पूजित हैं।

Shardiya Navratri 2024 7th Day: मां कालरात्रि को समर्पित है शारदीय नवरात्रि  का सातवां दिन, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - Shardiya navartri 2024  starts seventh day Saptami shubh ...

Shardiya Navratri 6th Day : नवरात्रि के छठे दिन देवी के स्वरूप कात्यायनी की करें पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र भोग और आरती

मां कालरात्रि की पूजन विधि

शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर मां कालरात्रि के समक्ष घी का दीपक जलाना चाहिए. इसके बाद माता पर लाल फूल अर्पित करने चाहिए। साथ ही गुड़ का भोग लगाना चाहिए।इसके बाद देवी मां के मंत्रों का जाप या सप्तशती का पाठ करना चाहिए. फिर जितने गुड़ का भोग लगाया है उसका आधा भाग परिवार में बाट देना चाहिए। वहीं आधा गुड़ जो बाकी है उसे किसी ब्राह्मण को दान कर देना चाहिए।

Shardiya Navratri 2023 Day 7: नवरात्र के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि  की पूजा, माता को पसंद हैं ये भोग जानें इन्हें बनाने का तरीका - Shardiya  Navratri 2023 day 7

Breaking News National News and Politics Religion राज्य खबर