Kidnapping of army soldier in Jammu and Kashmir: अनंतनाग में सेना के 2 जवानों को किया किडनैप, 1 जवान का मिला शव

Kidnapping of army soldier in Jammu and Kashmir: अनंतनाग में सेना के 2 जवानों को किया किडनैप, 1 जवान का मिला शव

Kidnapping of army soldier in Jammu and Kashmir                  

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने फिर से एक कायराना हरकत को अंजाम दिया है। अनंतनाग में आतंकियों ने भारतीय सेना के दो जवानों का अपहरण कर लिया। एक जवान चकमा देकर भागने में सफल रहा, लेकिन दूसरा जवान अभी भी आतंकियों के कब्जे में है। जिसका का बुधवार को शव मिला।

Abducted army jawan

 

जानकरी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के शांगस और कोकरनाग में आतंकवादियों ने जंगल में गश्त पर निकले टेरिटोरियल आर्मी के दो जवानों का अपहरण कर लिया गया था। वही एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवान हिलाल अहमद भट 8 अक्टूबर को अचानक लापता हो गए थे। उनका शव अनंतनाग के संगलान जंगल में मिला। सुरक्षा बलों ने जवान की तलाश के लिए अभियान चलाया और शव मिलने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

Kidnapping of army soldier in Jammu and Kashmir

इससे पहले भी आर्मी जवान का अपहरण

कश्मीर में इससे पहले भी अगस्त 2020 में आंतकियों ने टेरिटोरियल आर्मी के जवान शाकिर मंजूर वागे का अपहरण कर लिया था। उनके अपहरण के पांच दिन बाद परिवार को उनके कपड़े शोपियां के हरमैन इलाके में उनके घर के पास मिले थे। शाकिर वहां अपने घर के निकट से लापता हुए थे।

Terrorists Abduct Indian Army Soldier in J-K's Anantnag, Search Operation Launched

Jammu-Kashmir Assembly Election 2024 : जम्मू-कश्मीर के रुझानों में NC-कांग्रेस की सरकार, उमर अब्दुल्ला होंगे अगले CM, फारूक अब्दुल्ला ने किया ऐलान

कुपवाड़ा में 2 आंतकी को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के गुगलधार में सुरक्षाबलों ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान सेना और पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराया।

Kidnapping of army soldier in Jammu and Kashmir

भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारतीय सेना ने बताया कि 4 अक्टूबर 2024 को उन्हें क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों का पता चला, जिसके बाद एक सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान कुछ आतंकियों ने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मारे गए और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

Breaking News National News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर