Julana Assembly Election Result 2024: चुनावी अखाड़े में  पहलवान विनेश फोगाट ने मारी बाजी, BJP योगेश बैरागी को 6015  वोटों से हराया

Julana Assembly Election Result 2024: चुनावी अखाड़े में  पहलवान विनेश फोगाट ने मारी बाजी, BJP योगेश बैरागी को 6015  वोटों से हराया

Julana Assembly Election Result 2024

चडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट पर भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने जीत हासिल की है। वे यहां कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी थीं। बटा दें कि इस सीट पर सभी की नजरें थी। विनेश फोगाट ने बीजेपी उम्मीदवार योगेश बैरागी को कड़ी टक्कर देते हुए जीत दर्ज की।

विनेश फोगाट ने मारी बाजी, जुलाना सीट पर दर्ज की बड़ी जीत- Navbharat Live (नवभारत) - Hindi News | vinesh phogat won the election registered a big victory on julana seat haryana

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा विधानसभा के 90 सीटां पर लगातार गिनती जारी है वही जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने काटे की टक्कर देते हुए कैप्टन योगेश बैरागी को 6015  वोटो से हरा दिया है।

Julana Assembly Election Result 2024

विनेश फोगाट ने  योगेश बैरागी को हराया

इलेक्शन कमीशन के अनुसार, पिछले 6 चरणों तक विनेश फोगाट पिछड़ रही थीं, लेकिन 7वें चरण में उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार योगेश बैरागी को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गईं और जीत हासिल की। विनेश फोगाट को कुल 65,080 वोट मिले, जबकि कैप्टन योगेश बैरागी को 59,065 मत प्राप्त हुए। सुरेंद्र लाठर ने 10,158 वोट हासिल किए। इस तरह, विनेश फोगाट ने 6,015 वोटों से जीत दर्ज की।

मेरी भी गलतफहमी दूर हो गई...', हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने क्यों कही ये बात? - vinesh phogat congress candidate from julana exclusive ntc - AajTak

कब किया था कांग्रेस पार्टी ज्वाइन

पेरिस ओलंपिक से बाहर होने के बाद, विनेश फोगाट ने भारत लौटकर 6 सितंबर को बजरंग पूनिया के साथ दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का दामन थामा। इसके बाद, कांग्रेस ने उन्हें हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया।

 

 

 

National