Raebareli Train Derail
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया। इस बार रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ मिला। मिली जानकरी के मुताबिक डंपर चालक ने रेलवे ट्रैक पर मिट्टी डाल दी। जिसके बाद ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।
जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जिसके बाद ट्रैक से मिट्टी हटाई गई। रेलवे ट्रैक से मिट्टी हटाने के बाद ट्रेन को काफी धीमी गति से निकाला कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।
Raebareli Train Derail
बता दें कि ट्रेन रायबरेली से कानपुर जा रही थी। यह पूरा मामला रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन की क्रॉसिंग का है। यूपी में 52 दिन में ट्रेन पलटाने की साजिश की यह छठी घटना है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों के अंदर ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें रेलवे ट्रैक पर अजब-गजब चीजें पड़ी नजर आईं। इसे एक बड़ी साजिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही कानपुर में रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर मिला था।
इसके अलावा झांसी में टूटी पटरियों पर केरल एक्सप्रेस दौड़ गई थी। जब ड्राइवर की नजर ट्रैक पर पड़ी तो तुरंत ब्रेक लगाए, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी।

