Facebook Live Suicide Video
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहे जाने वाला बिलासपुर जिला अपराधियों का गढ़ बनते जा रहा है, आये यहां आपराधिकतत्वों के लोग घटना को अंजाम देते आ रहा है। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर का आया है। जहां एक रेलवे कर्मी की पत्नी ने. फेसबुक में लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का एलान किया। फांसी लगाने से पहले महिला ने फेसबुक पर पोस्ट कर कुछ लोगों पर आरोप लगाया है।
मामले की सुचना मिलने पर जिले की पुलिस तत्काल मौके के पर पहुंची। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जसके बाद महिला के शव को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मृत महिला ने अपनी मौत से पहले तकरीबन 14 लोगों का नाम लेकर उन्हें अपने मौत का जिम्मेदार बताया है।
Facebook Live Suicide Video
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को फेसबुक पर लाइव आकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी प्रियंका सिंह ने खुदकुशी का ऐलान किया। मैग्नेटो मॉल के पास स्थित सांई दरबार के बाजू वाली गली में रहने वाली प्रियंका सिंह ने फेसबुक लाइव आकर सनसनी खेज खुलासा किया कि उनके मकान के बगल में नागू राव का मकान है, जिसमें किराए में रहने वाला पप्पू यादव पिछले 4 सालों से उनका जीना हराम किए हुए हैं।

Facebook Live Suicide Video
महिला ने आरोप लगते हुए कहा कि है कि पप्पू यादव लगातार उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करता है । इस हरकत में उसके साथ समर्पण क्लीनिक का संचालक डॉक्टर अजीत मिश्रा, हाई कोर्ट एडवोकेट दीप्ति शुक्ला, उसका पति अनिल शुक्ला, साईं दरबार का पुरोहित और उसका बेटा, श्री राम ज्वेलर्स का मालिक विवेक अग्रवाल उर्फ विक्की अग्रवाल भी शामिल है। महिला ने बताया कि यह सभी लोग नागू राव की छत पर आकर निर्वस्त्र होकर कर महिला को अश्लील इशारे करते थे। साथ ही लिखा की पप्पू यादव और उसके साथी रोजाना उसके घर पर पत्थर मारते थे।

महिला ने बताया की पिछले 26 फरवरी को इन लोगो ने बिजली ऑफिस के कुछ कर्मचारियों के साथ मिली भगत कर प्रियंका सिंह को उनकी बेटियों समेत घर पर जला देने की साजिश भी रची थी। पीड़ित महिला पिछले 4 सालों से लगातार प्रताड़ना झेल रही थी, जिस कारण पिछले 3 साल से वह सो नहीं पाई है।
Facebook Live Suicide Video
इन लोगों के अत्याचार से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या करने का फेसबुक में ऐलान किया। इसके बाद तारबाहर और सिविल लाइन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन तब तक महिला ने फांसी लगा ली थी। पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फेसबुक पोस्ट में महिला ने लिखा है कि, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


