Chennai Air Show : चेन्नई के मरीना बीच में एयर शो में बड़ा हादसा, लाखों लोगों की भीड़ में मची अफरा-तफरी, 5 लोगों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

Chennai Air Show : चेन्नई के मरीना बीच में एयर शो में बड़ा हादसा, लाखों लोगों की भीड़ में मची अफरा-तफरी, 5 लोगों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

Chennai Air Show

चेन्नई। चेन्नई में इंडियन एयरफोर्स की 92वीं एनिवर्सरी के अवसर पर एक बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मरीना बीच के पास भारतीय वायु सेना के विमानों का एक एयर शो का आयोजन किया गया। इस दौरान लाखों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। यह शो सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1 बजे तक चला। हालांकि, बहुत से लोग सुबह से ही कड़ी धूप में अच्छी जगह पाने के लिए इकट्ठे हो गए थे।

read more – Obscene dance : नवरात्री में भक्ति और के साथ खिलवाड़, मैनपाट दुर्गा पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं का अश्लील और फूहड़ डांस, बिना अनुमति किया गया था आयोजन

वहीं भीड़ ज्यादा होने की वजह से पांच लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयरफोर्स के एयर शो को देखने के लिए लाखों लोग पहुंचे थे। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग फंस गए। माना जा रहा है कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से यह हादसा हुआ है।

एयर शो देखने के लिए इतनी ज्यादा भीड़ पहुंच गई थी कि मरीना से शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम भी हो गया था और वाहन एक ही स्थान पर काफी समय तक खड़े रहे। ट्रैफिक जाम की वजह से एयर शो देखकर वापस लौट रहे लोगों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Chennai Air Show

वहीं बस स्टेशन और मेट्रो सहित सभी जगहों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान लोगों को बस पकड़ने या मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचने के लिए काफी दूरी पैदल चलकर जाना पड़ा। धूप और भीड़भाड़ से थके हुए कई लोगों की मदद के लिए आसपास के लोग आए और जरूरतमंदों को पीने का पानी देकर मानवता की मिसाल पेश की।

लोगों में डिहाइड्रेशन के दिखे लक्षण

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, एयर शो देखने पहुंचे लोगों में से जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें शुरू में डिहाइड्रेशन की शिकायत मिली थी। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। फ़िलहाल घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Chennai Air Show

राफेल ने दिखाया अपना युद्धकौशल

एयर शो में राफेल समेत भारतीय वायुसेना के कई लड़ाकू विमानों ने अपना कई रणकौशल दिखाया। लड़ाकू विमानों ने मरीना के आसमान में अपनी वायुशक्ति और युद्ध-कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए लोगों को अपनी ताकत का आभास कराया। माना जा रहा है कि रविवार की छुट्टी होने की वजह से भारी संख्या में लोग एयर शो देखने पहुंचे थे।

Chennai Air Show

सीएम स्टालिन और डिप्टी सीएम भी कार्यक्रम में रहे मौजूद

एयर शो की शुरुआत भारतीय वायुसेना के विशेष गरुड़ बल के कमांडो के उस साहसिक कौशल के प्रदर्शन के साथ हुई, जिसमें उन्होंने बंधक को मुक्त कराने का एक मॉक अभियान प्रदर्शन किया।

लाइटहाउस और चेन्नई बंदरगाह के बीच मरीना पर आयोजित कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, राज्य के विभिन्न मंत्री, चेन्नई की महापौर आर. प्रिया और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई।

Breaking News National News and Politics