KANKER BEAR :  कांकेर के दुर्गा पंडाल में भालू के घुसने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दशहत का माहौल, देखें वीडियो

KANKER BEAR : कांकेर के दुर्गा पंडाल में भालू के घुसने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दशहत का माहौल, देखें वीडियो

KANKER BEAR

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आए दिन तेंदुए और भालू के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ रहता है, वहीं आज तड़के सुबह दुर्गा पंडाल में एक भालू तेल पीने के इरादे से पंडाल के भीतर घुस आया, इस दौरान पंडाल में 10 लोग सो रहे थे।

READ MORE – Surguja News : थाईलैंड में अपना जलवा बिखेरेंगी सरगुजा की बेटी शिवानी, मिनी गोल्‍फ एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

लोगों ने जैसे ही भालू को अपने सामने देखा तो उनके होश उड़ गए, जिसके बाद सभी मिलकर ने शोर मचाना शुरू कर दिया। गनीमत यह रही कि भालू ने किसी पर हमला नहीं किया। शोरगुल की आवाज सुनकर भालू भाग निकला और सभी लोगों की जान बाल-बाल बच गई। यह घटना लार गांव की है।

KANKER BEAR

इससे पहले यहां के रिहायसी इलाकों में एक तेंदुए घुस गया था। जिससे यहां पर हिंसक घटनाएं हो रही थी। वहीं इस जंगल में वन विभाग के सामने जानवरों की गतिविधियों से बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल हाल ही में ही बच्चों सहित अन्य लोगों पर एक तेंदुए ने हमला किया था।

जिससे वह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं डुमाली गांव में भी कुछ दिनों पहले पांच तेंदुए नजर आएं थे। जिसके बाद से इन इलाकों में वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

READ MORE – CHHATTISGARH ACCIDENT BREAKING : कवर्धा के बाद रायपुर में बड़ी दुर्धटना, पिकअप के अनियंत्रित पलटने से दर्जनभर मजदूर घायल, एक की मौत

Breaking News News and Politics राज्य खबर वायरल