S Jaishankar Pakistan Visit : पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर, SCO की बैठक में होंगे शामिल, सुषमा स्वराज के बाद भारतीय नेता का पहला दौरा

S Jaishankar Pakistan Visit : पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर, SCO की बैठक में होंगे शामिल, सुषमा स्वराज के बाद भारतीय नेता का पहला दौरा

S Jaishankar Pakistan Visit

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं। इस बीच एक बड़ी खबर मिल रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। यह पिछले 9 साल में पहली बार होगा जब भारत का कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। सूत्रों के मुताबिक 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होनी है।

बता दें कि इस बार पाकिस्तान एससीओ की मेजबानी कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है, 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में एससीओ शिखर सम्मेलन होना है। इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। पाकिस्तान एससीओ के सीएचजी की बैठक की मेजबानी कर रहा है।

इससे पहले अगस्त में, पाकिस्तान ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अक्टूबर में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन की काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की बैठक में बुलाया था। अब वह अक्टूबर में दो दिवसीय एससीओ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग की मेजबानी करेगा।

S Jaishankar Pakistan Visit

आखिरी बार सुषमा स्वराज गई थीं पाकिस्तान

प्रधानमंत्री मोदी आखिरी बार साल 2015 में एक सरप्राइज विजिट पर लाहौर पहुंचे थे। तब उन्होंने पाकिस्तान के PM नवाज शरीफ से मुलाकात की थी। इसके बाद दिसंबर 2015 में भारत की तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी पाकिस्तान दौरे पर गई थीं। उनके इस दौरे के बाद से भारत के किसी भी प्रधानमंत्री या मंत्री ने पाकिस्तान की यात्रा नहीं की है।

क्या है SCO?

SCO एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। यह एक राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संगठन है जिसका लक्ष्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता बनाए रखना है। वर्ष 2001 में इसका गठन किया गया था। एससीओ चार्टर पर वर्ष 2002 में हस्ताक्षर किए गए और वर्ष 2003 में इसे लागू किया गया।

read more – Dantewada-Narayanpur Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के जवानों को मिली बड़ी सफलता, नारायणपुर-दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर, मिले हाईटेक हथियार

Breaking News International National News and Politics