Delhi Kalkaji Temple : दिल्ली के कालकाजी मंदिर में बड़ी दुर्घटना, रेलिंग में करंट उतरने से 17 साल के युवक की मौत, सात श्रद्धालु घायल

Delhi Kalkaji Temple : दिल्ली के कालकाजी मंदिर में बड़ी दुर्घटना, रेलिंग में करंट उतरने से 17 साल के युवक की मौत, सात श्रद्धालु घायल

Delhi Kalkaji Temple

नई दिल्ली। दिल्ली के कालकाजी मंदिर में बुधवार देर रात माता के दर्शन करने के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं के ऊपर बिजली का तार गिरने से हड़कंप मच गया है। वही हादसे में एक युवक करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। जबकि सात श्रद्धालु भगदड़ में घायल हो गए। सभी घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मंदिर कमेटी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

read more – Amethi Murder : अमेठी में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर निर्मम हत्या, पुलिस की लापरवाही का भेंट चढ़ा दलित परिवार, जिले में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु रात को दो बजे होने वाली आरती में शामिल होने के लिए रामप्याऊ से कालकाजी मंदिर आने वाले लाइन में खड़े थे। लाइन के दोनों तरफ लोहे के पाइप लगे थे। नवरात्रि के चलते पूरे मंदिर में हैलोजन लाइट लगाई गई हैं। इन्हीं में से एक लाइट का बिजली का तार टूट गया और पास स्थित लोहे की रेलिंग पर जा गिरा।

Delhi Kalkaji Temple

जिससे वहां मौजूद लोगों को करंट लग गया। करंट लगने के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। हादसे के बाद तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्र नौवीं कक्षा में पढ़ता था
मृतक छात्र मयंक ग्रीनफील्ड अकादमी, नोएडा में कक्षा 9वीं में पढ़ता था। मृतक का 1 भाई और 2 बहनें हैं। उसके पिता प्लंबर का काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए कालकाजी मंदिर आया था। पुलिस सभी घायलों की हालत खतरें से बाहर बता रही है। पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

read more – Self Protection Initiative Championship : पत्रकारों के लिए 6 दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ आज, 200 से अधिक पत्रकार लेंगें हिस्सा, मंत्री वर्मा करेंगे उद्घाटन

 

Breaking News National News and Politics Religion