Site icon AB News.Press

Armed Forces Ceremony : भारतीय सेना का भीष्म टी-90 टैंक पहुंचा रायपुर, रैली निकालकर तिरंगे के साथ किया स्वागत, राजधानी में होगा 5-6 अक्टूबर को सैन्य प्रदर्शनी

Armed Forces Ceremony

रायपुर। भारतीय सेना के भीष्म T-90 टैंक और अन्य आर्टिलरी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे, जिनका रैली निकालकर तिरंगे के साथ शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद एक रैली के रूप में टैंक एवं सैन्य उपकरण तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ और आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक मैदान पहुंचे। शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक इस ऐतिहासिक दृश्य को अपने मोबाइल व कैमरों में कैद किया।

बता दें कि रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 5-6 अक्टूबर को सैन्य प्रदर्शनी (Military Exhibition) का आयोजन किया गया है, जिसमें सेना के जांबाज जवान अपने शौर्य का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शनी में मध्य भारत के सबसे वरिष्ठ सैन्य अफसर जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत शिरकत करेंगे।

Armed Forces Ceremony

यह पहला मौका है, जब सेना में वर्तमान में दुश्मन देश के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा टैंक छत्तीसगढ़ लाया गया है। साइंस काॅलेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर से ये प्रदर्शनी शुरू होगी। इसे लेकर छत्तीसगढ़ ओडिशा सब एरिया हेडक्वार्टर के बिग्रेडियर अमन आनंद (विशिष्ट सेवा मेडल) ने बताया कि भारतीय सेना की ताकत और कौशल को करीब से देखने को मिलेगा।

Armed Forces Ceremony

युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करने सशस्त्र सैन्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यहां इंडियन आर्मी ज्वाइन करने के बारे में भी बताया जाएगा।

वहीं रायपुर कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों के लिए साइंस कॉलेज मैदान तक पहुंचने के लिए अलग-अलग स्थानों से बस चलाए जाएंगे। इसकी व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है। स्कूल कॉलेज के बच्चों को भी यहां लाया जाएगा।

 

Exit mobile version