Vettayan movie trailer released: ‘वेट्टैयन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, 33 साल बाद अमिताभ और रजनीकांत की जोड़ी का टशन

Vettayan movie trailer released: ‘वेट्टैयन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, 33 साल बाद अमिताभ और रजनीकांत की जोड़ी का टशन

Vettayan movie trailer released

मुंबई। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बीग बी अमिताभ बच्चन की अपकिमंग फिल्म ‘वेट्टैयन’ का बुधवार को ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 33 साल बाद ये जोड़ी पर्दे पर एक साथ नजर आने वाली है। वही अमिताभ बच्चन की पहली तमिल मूवी है।

दरअसल, फिल्म “वेट्टयन” का निर्देशन टीजे ग्नानवेल ने किया है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसका ट्रेलर 2 अक्टूबर को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया। यह फिल्म तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्नड़ में दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। “वेट्टयन” में सुपरस्टार रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के साथ-साथ फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Vettayan movie trailer released

वेट्टयन” का ट्रेलर  रिलीज

फिल्म “वेट्टयन” का ट्रेलर 2 मिनट 39 सेकंड का है और इसकी कहानी एक सस्पेंस मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है, जिसमें भरपूर सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन शामिल है। थलाइवा रजनीकांत इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। एस फिल्म में उनका जबरदस्त एक्शन सीन भी देखने को भी मिलेंगे। वहीं, अमिताभ बच्चन एक उच्च अधिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं।

Bastar Dussehra Kachan Gadi : बस्तर दशहरा काछनगादी रस्म, बेल के कांटों के झूले से देवी देगी पर्व मनाने की अनुमति

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन 10 अक्टूबर को रिलीज

फिल्म ‘वेट्टयन’ को एक खास मौके पर रिलीज किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन के 82वें जन्मदिन, यानी 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में आएगी। यह फिल्म रजनीकांत की करियर की 170वीं फिल्म होगी। कई वर्षों बाद, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आखिरी बार दोनों ने 1991 में फिल्म ‘हम’ में साथ काम किया था।

Breaking News Knowledge National News and Politics