DONGARGARH DARSHAN YATRA : सीएम साय ‘डोंगरगढ़ दर्शन’ यात्रा का करेंगे शुभारंभ, जानिये पूरा कार्यक्रम…माता के श्रद्धालुओं के लिए जारी किया रूट चार्ट

DONGARGARH DARSHAN YATRA : सीएम साय ‘डोंगरगढ़ दर्शन’ यात्रा का करेंगे शुभारंभ, जानिये पूरा कार्यक्रम…माता के श्रद्धालुओं के लिए जारी किया रूट चार्ट

DONGARGARH DARSHAN YATRA

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय सुबह 10:45 बजे डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में ‘प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर’ लोक-मंचन के पूर्व संस्करण के कार्यक्रम में 11 बजे शामिल होंगे। 1:00 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विभागीय बैठक में शामिल होंगे।

read more – Leopard Caught Again In Bahraich : बहराइच में वन विभाग को मिली सफलता, पिंजरे में कैद हुआ खूखांर तेंदुआ, दो लोगों पर कर चुका था हमला

उसके बाद, शाम को 7 बजे वे श्री अग्रसेन धाम, छोकता नाला, रायपुर में ‘महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव – 2024’ के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जिसके बाद सीएम साय 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौट आएंगे।

DONGARGARH DARSHAN YATRA

आज 3 अक्टूबर शारदीय नवरात्रि का त्यौहार प्रारंभ होने जा रहा है। इसको लेकर शासन- प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी का दर्शन करने लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, इसके लिए दुर्ग पुलिस ने पदयात्रियों और वाहन चालकों से खास अपील की करते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

DONGARGARH DARSHAN YATRA

पुलिस ने की पदयात्रियों से यह अपील
  • पदयात्री अपने बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चले एवं रफ्लेक्टिव कपडे पहने डार्क कलर का कपडा ना पहनें ताकि वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकें।
  • सड़क के एकदम किनारे बांये ओर चले वाहन चलने वाले सडक पर ना चले ताकि दुर्घटना से बच सकें।
  • देर रात यात्रा प्रारंभ करने से बचें।
  • प्रशासन द्वारा निर्धारित पदयात्रा मार्ग पर ही चले।
  • पदयात्रा के दौरान सड़क पर विश्राम ना करे अन्यथा एक गंभीर। दुर्घटना के शिकार हो सकते है।
  • पदयात्रा मार्ग पर बांये ओर वाहन चल रहे होगें अतः सचेत एवं चौकन्ना होकर पदयात्रा करें।
  • हाईवे में सर्विस लेन का प्रयोग करे।
  • बायपास मार्ग का प्रयोग न करें।
  • दर्शन के लिए वाहन से जाने वाले वाहन चालको से अपील
  • देर रात यात्रा करने के बचे।
  • अधूरे नींद (अनिंद्रता) में वाहन ना चलाये।
  • वाहन में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें।
  • शराब एवं किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलाये।
  • सड़क पर वाहन पार्क ना करें।
  • कुम्हारी से डोगरगढ़ तक वाहनों का रूट निर्धारित किया गया है अतः निर्धारित डायवर्सन मार्ग का प्रयोग करें।
  • रात्रि के समय वाहन लोबीम (डिपर) पर चलायें।
  • पदयात्री थके होने के कारण कई बार असुरक्षित हो जाते है अतः आप सतर्कतापूर्वक वाहन चलाये और दुर्घटना से बचें।
  • माल वाहन में सवारी न बैठाये।

read more – Shardiya Navratri 2024 Day 1 : शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, पहले दिन कैसे करें शैलपुत्री की पूजा व कलश स्थापना? जानें मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र, भोग

 

 

Breaking News News and Politics Religion राज्य खबर स्पेशल