Doctor murdered in Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 2 युवकों ने मिलकर एक डॉक्टर को गोलियों से भून दिया, जिससे डॉक्टर की मौत हो गई। दोनों लड़के ड्रेसिंग कराने के बहाने अस्पताल पहुंचे, अंदर जाते ही डॉक्टर को कई गोलियां मारी और मौके से फरार हो गए। इस हत्या के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। पूरी घटना जैतपुर इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कालिंदी कुंज स्थित जैतपुर इलाके के नीमा अस्पताल में दो नाबालिग लड़के ड्रेसिंग कराने के बहाने अस्पताल पहुंचे। ड्रेसिंग के बाद, उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से कहा कि उन्हें डॉक्टर से दिखाना है। जैसे ही वे अंदर गए, उन्होंने डॉक्टर पर कई गोलियां चला दीं, जिससे डॉक्टर की मौत हो गई। अस्पताल के बाकी स्टॉफ के आने से पहले ही दोनों आरोपी भाग चुके थे।
Doctor murdered in Delhi
नाबालिगों ने डॉक्टर को गोलियों से भूना
आरोपी ने जिस डॉक्टर की हत्या की थी उसकी पहचान यूनानी डॉक्टर जावेद अख्तर(55) के रूप में हुई है। वही इस घटना के बाद अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस के द्वारा अस्पताल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है, ताकि आरोपी कि पहचान की जा सके।
आरोपी मौके से फरार
पुलिस ने अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ के दौरान यह पता लगाया कि दोनों आरोपी लगभग 16-17 साल के हैं। 1 अक्टूबर को, एक युवक पैर के अंगूठे का इलाज कराने के लिए अस्पताल आया था, जबकि इस बार दोनों लड़के एक साथ पहुंचे और डॉक्टर पर गोलियों की बौछार कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब अस्पताल के स्टाफ मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
Doctor murdered in Delhi
डिस्ट्रिक्ट क्राइम टीम के साथ फोरेंसिक टीम पहुंची
आरोपी ने डॉक्टर को क्यों मारा इसकी जानकारी नही हो पाई है। वही मौके पर पुलिस और डिस्ट्रिक्ट क्राइम टीम के अलावा फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी गई।

