Site icon AB News.Press

Bhopal Guest Teachers Protest : भोपाल में अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज, नियमितीकरण को लेकर किया था प्रदर्शन, चार लोगों पर FIR

Bhopal Guest Teachers Protest

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नियमितीकरण के लिए आंदोलन कर रहे अतिथि शिक्षकों पर पुलिस ने पहले लाठीचार्ज कर फिर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। वहीं अतिथि शिक्षकों का आरोप है कि पार्क की लाइट बंद कर अंधेरे में उनकी पिटाई की गई है। ताकि, आरोपी पुलिसकर्मियों को पहचाना न जा सके।

READ MORE – Vettayan movie trailer released: ‘वेट्टैयन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, 33 साल बाद अमिताभ और रजनीकांत की जोड़ी का टशन

विरोध प्रदर्शन के दौरान भोपाल पुलिस का एक विवादित बैनर भी सामने आया है, जिसमें शिक्षकों पर गोली चलाने की बात लिखी गई थी। बता दें कि बुधवार को हजारों की संख्या में अतिथि शिक्षक राजधानी के आंबेडकर पार्क में जुटे और सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान अतिथि शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री के बयान पर नारेबाजी करते हुए कहा कि कब्जा करने आए हैं, कब्जा करके जाएंगे।

Bhopal Guest Teachers Protest

नियमितिकरण सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अतिथि शिक्षक सीएम हाउस तक न्याय यात्रा निकालते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखना चाहते थे, लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान एक बैनर भी यहां लगा हुआ था, जिसमें स्पष्ट लिखा हुआ था कि बलवाइयों आपका मजमा गैरकानूनी करार दिया गया है, तितर-बितर हो जाइए। कारगर गोली चलाई जाएगी।

हालांकि, कुछ देर बाद ही इस बैनर को हटा दिया गया। लाठीचार्ज के दौरान अतिथि शिक्षक सुंदर कांड का पाठ कर रहे थे। बल प्रयोग होते ही शिक्षक अलग-अलग रास्तों से भागने लगे। पुलिस उनके पीछे दौड़ती रही। जो पकड़ में आ गया उसकी जमकर पिटाई की।

जल्द ही अतिथि शिक्षक दिल्ली की तरफ कूच रहेंगे और वहां प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार तक अपनी मांगे पहुंचाएंगे। दरअसल, गांधी जयंती पर भोपाल के सेकंड स्टॉप स्थित आंबेडकर मैदान में बुधवार को अतिथि शिक्षक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे।

READ MORE – Jamaica PM Andrew Holness : भारत दौरे पर आए जमैका के PM के सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, संसद गेट पर नहीं मिली एंट्री

Exit mobile version