Site icon AB News.Press

RAIPUR CRIME NEWS: JIO मार्ट में युवक ने मिर्ची पाउडर डालकर किया चाकू से हमला, CCTV फुटेज आया सामने

RAIPUR CRIME NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब में स्थित जियो मार्ट में एक युवक पर मिर्ची पाउडर डालने के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर हिरासत में ले लिया है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, कटोरा तालाब के जियो मार्ट में हाल ही में एक युवक दुकान में घुसा और कुर्सी में बैठे युवक पर मिर्ची पाउडर डालकर धारदार चाकू से हमला कर दिया।  वही इस घटना का वीडियो सोशल में मीडिया में वायरल हो रहा है।

Janjgir Champa’s ASI suspended: ASI ने वर्दी में लड़कियों संग लगाए ठुमके,तेज साउंड की शिकायत पर पहुंचे थे, खुद नाचने लगे Video; SP ने किया सस्पेंड

RAIPUR CRIME NEWS

आरोपी ने मिर्ची पाउडर डालकर चाकू से हमला

जियो मार्ट में दो युवक काउंटर के पास बैठे रहते है। तभी एक युवक गेट खोलकर अंदर घुसा और फिर मिर्ची पाउडर को पैकेट खोलता है। उसके बाद आरोपी युवक मिर्ची पाउडर को पास बैठे युवक पर डाल देता हैं और चाकू से हमला कर देता है। वही इस घटना का CCTV फुटेज में साफ नजर आ रहा है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

 

Exit mobile version