Singham Again: ‘सिंघम अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फिल्म रिलीज होने से पहले कमाई 200 करोड़…

Singham Again: ‘सिंघम अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फिल्म रिलीज होने से पहले कमाई 200 करोड़…

Singham Again

 मुंबई। रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ एक बार फिर धमाल मचाने के लिए आ रही है। इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही करोड़ो की कमाई कर ली है। सुत्रों के मुताबिक इसके डायेरक्टर रोहित शेट्टी ने फिल्म के डिजिटल और म्यूजिक राइट्स 200 करोड़ में बेच दिया है। खबरों की मानें तो यह फिल्म की रिलीज से पहले बड़ी डील साबित हुई है।

'सिंघम अगेन' के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स 200 करोड़ रुपये में बिक गए है।

 

दरअसल, पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार ‘सिंघम अगेन’ के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स 200 करोड़ रुपये में बिक गए है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार अजय देवगन और रोहित शेट्टी के लिए सबसे बड़ी नॉन-थिएटरिकल डील है। रोहित शेट्टी की फिल्मों ने दर्शकों की भारी मांग के कारण सैटेलाइट प्लेटफॉर्म्स से हमेशा अच्छी कमाई की है और ‘सिंघम अगेन’ को भी डिजिटल राइट्स के लिए अच्छी कीमत मिली है। वही इस फिल्ल्म में अजय देवगन का मुख्य किरदार देखने को मिलेगा।

Singham Again

डिजिटल और म्यूजिक राइट्स बेचकर 80 प्रतिशत रकम वसूल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की कुल लागत 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसका मतलब है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स बेचकर बजट की लगभग 80 प्रतिशत रकम वसूल कर ली है। अब ‘सिंघम अगेन’ को अपनी पूरी लागत निकालने के लिए केवल 50 करोड़ रुपये और कमाने की जरूरत है।

सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण पुलिस की भूमिका में नजर आने वाली है।

जाने सर्वपितृ आमावस्या में क्या दान करें जिससे पितरों को शांति मिले?

इस फिल्म के स्टारकास्ट

वही ‘सिंघम अगेन’ के अगर स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन और करीना मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। वही इसके अलावा अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारें भी इस फिल्म का हिस्सा है। इस फिल्म में जैकी श्राप और अर्जुन कपूर विलेन की भूमिका में नजर आने वाले है।

अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारें भी इस फिल्म का हिस्सा है।

Singham Again

बता दें कि, दिवाली में रिलीज होने के वाली ‘सिंघम अगेन’ के साथ कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ के साथ क्लैश होने जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म चलेगी और किसका पत्ता साफ होगा।

'सिंघम अगेन' के साथ कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ के साथ क्लैश

 

Breaking News National News and Politics