Site icon AB News.Press

PRSU Students Protest : राजधानी के PRSU में छात्रों का अर्धनग्न प्रदर्शन, छात्रों ने कुलसचिव और वार्डन पर जातिगत भेदभाव का लगाया गंभीर आरोप

PRSU Students Protest

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के शहीद चंद्रशेखर आजाद छात्रावास में छात्रों ने जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना के विरोध में आधी रात को अर्धनग्न प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के मुताबिक छात्रों का आरोप है कि उन्हें वार्डन और कुलसचिव द्वारा प्रताड़ित कर निजी कार्य कराया जा रहा है।

read more – Govinda Injured : बॉलीवुड के अभिनेता गोविंदा पैर में गोली लगने से हुए घायल, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती

छात्र वार्डन कमलेश शुक्ला के खिलाफ FIR और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। इस दौरान छात्रों ने हॉस्टल में रहने के बजाय पं. रविशंकर शुक्ल की प्रतिमा के नीचे परिसर में ही पूरी रात बिताई।

PRSU के छात्रों ने कुलसचिव शैलेंद्र पटेल और अधीक्षक कमलेश शुक्ला पर धमकाने और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि दोनों अधिकारियों की दोस्ती का हवाला देकर वार्डन उन्हें धमकाता है। वहीं छात्रों ने इसकी शिकायत लिखित में की है और उच्च अधिकारियों से इसकी कार्रवाई की मांग की है। वहीं कुलसचिव शैलेंद्र पटेल ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

प्रोफेसर को किया गया सस्पेंड

वहीं PRSU के छात्रों ने प्रोफेसर कमलेश शुक्ला को पद से हटाने की मांग की थी, जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है। लेकिन छात्र इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। छात्रों ने कहा कि तीन महीनों तक हुए शारीरिक और मानसिक शोषण के लिए अधीक्षक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ-साथ FIR दर्ज कराने की मांग पर अडिग हैं।

Exit mobile version