Haryana Chunav 2024
जींद। हरियाणा के जींद जिले की उचाना कलां विधानसभा में बीती रात बड़ी घटना हुई है। उचाना में कुछ लोगों ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर के काफिले पर हमला कर दिया। दोनों नेता चुनाव प्रचार के दौरान उचाना में रोड शो कर रहे थे। तभी अचानक से कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

जिसके कारण उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर को चोट नहीं आई। इस घटना के बाद पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को लताड़ा और एक घंटे के अंदर हमला करने वालों को पकड़ने के आदेश दिए। बता दें कि राज्य में 5 अक्टूबर को एक ही चरण के तहत चुनाव होना है। वहीं 8 अक्टूबर को मतों की गणना की जाएगी।
Haryana Chunav 2024
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जेजेपी-एएसपी की ओर से रोड शो किया जा रहा था। अचानक से उनकी कारों पर युवाओं ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस-प्रशासन भी बहुत सावधानी बरत रहा है।

क्या है पूरा मामला?
हरियाणा के उचाना विधानसभा क्षेत्र में सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे दुष्यंत चौटाला और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर के उचाना कलां में रोड शो में हंगामा हो गया। युवकों ने हो हल्ला करते हुए पत्थर फेंका और धूल उड़ाई। इस काफिले में शामिल चंद्रशेखर की कार का पिछला शीशा टूट गया। सूचना मिलने पर उचाना एसएचओ पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे। उनकी दुष्यंत के साथ बहस हुई।
उचाना में जेजेपी के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला प्रत्याशी हैं और चंद्रशेखर उनके समर्थन में रोड शो करने आए थे। देर शाम को इनका काफिला उचाना कलां गांव में पहुंचा था। दुष्यंत व चंद्रशेखर रथ पर आगे चल रहे थे। इनकी कारें पीछे काफिले में थी।
read more – Govinda Injured : बॉलीवुड के अभिनेता गोविंदा पैर में गोली लगने से हुए घायल, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती

