Govinda Injured
मुंबई। बॉलीवुड के हीरो नंबर वन कहे जाने वाले गोविंदा को लेकर बड़ी खबर आई है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर को पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अपनी ही रिवॉल्वर से गोली लगने की वजह से एक्टर जख्मी हो गए हैं।
घटना मंगलवार यानी आज 1 अक्टूबर सुबह करीब 4.45 बजे की है। पैर में गोली लगने के बाद अभिनेता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों के मुताबिक गोविंदा को आईसीयू में भर्ती किया गया हैं। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
अभिनेता के मैनेजर ने दिया जानकारी
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने जानकारी देते बताया कि एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा आज सुबह तड़के कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने अपने साथ में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी रखी थी। इसी दौरान गोविंदा के हाथ से रिवॉल्वर गिर गई और अचानक पैर में गोली लग गई।
हालांकि डॉक्टर ने ऑपरेशन करते हुए गोविंदा के पैर से गोली को बाहर निकाल दिया है। फिलहाल एक्टर अभी अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल उनके परिवार की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।

