Site icon AB News.Press

CG Accident News : छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, ट्रक और कार में जोरदार टक्कर

CG Accident News

धरसीवां। छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर के धरसीवां से भीषण सड़क हादसे की हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर-बिलासपुर हाईवे मार्ग में तरपोंगी के पास रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के चालक सहित रायपुर के एक डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक सड़क हादसा उस समय हुआ जब बिलासपुर से रायपुर की तरफ आ रही कार क्रमांक सीजी 04 एनई 6155 सिक्स लाइन पर तारपोंगी के निकट पहुंची थी, तभी रांग साइड से आ रही तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 04 एन एक्स 8435 ने सामने से कार को जोरदार टक्कर मारी।

यह टक्कर इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे ही उड़ गए। वहीं हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई। वहीं मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया हैं।

read more – CGPSC 2023 Result : CGPSC ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का जारी किया परिणाम, 703 लोगों का इंटरव्यू के लिए चयन

Exit mobile version