Site icon AB News.Press

BJP Ward Parshad : महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर बीजेपी पार्षद की पिटाई, पार्टी ने थमाया नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

BJP Ward Parshad

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिलाओं से छेड़खानी करने वाले भाजपा पार्षद की जमकर पिटाई कर दी है। मामला पुलिस थाना तक पहुंचा तो वहां भी महिलाओं ने हंगामा किया जहां पार्षद ने पुलिस के सामने भी महिलाओं को गाली देते हुए और अभद्रता पूर्वक व्यव्हार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं बीजेपी पार्षद ने आरोप लगाया की अतिक्रमण करने वाले लोगों ने उसकी पिटाई कराई है।

read more – BJP Ward Parshad : महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर बीजेपी पार्षद की पिटाई, पार्टी ने थमाया नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

मिली जनकारी के मुताबिक भोपाल के वार्ड 48 के पार्षद अरविंद वर्मा की रविवार की शाम को मनीषा मार्केट क्षेत्र में महिलाओं ने पिटाई कर दी। आरोप लगाया जा रहा है कि वर्मा द्वारा व्यापारियों से जबरिया वसूली की जाती है। एक महिला व्यापारी राधिका मीणा ने चूना भट्टी थाना में शिकायत में यह आरोप लगाया है।

BJP Ward Parshad

शिकायत में यह भी कहा गया है कि वर्मा द्वारा महिला व्यापारियों के साथ छेड़छाड़ भी की जाती है। वहीं नगर निगम के कर्मचारियों को व्यापारियों के घर पर भेजकर भी परेशान किया जा रहा है। शाम को स्थानीय नेता गुंडई के बल पर पैस वसूलते हैं। पैसा न देने पर दुकान हटाने की धमकी देते हैं। पहले भी कई बार अवैध वसूली को लेकर विवाद हो चुका है। अब व्यापारियों ने एकजुट होकर पार्षद के खिलाफ आवाज उठाई है। व्यापारियों का कहना है कि वे आगे भी इस तरह की गतिविधियों का विरोध करेंगे और न्याय की मांग करेंगे।

पार्टी ने पार्षद को जारी किया नोटिस

वीडियो वायरल होने बाद से बीजेपी ने पार्षद अरविंद वर्मा को नोटिस जारी किया। जिसमें लिखा है कि सोशल मीडिया मे वीडियो वायरल होने पर भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। वायरल वीडियो के संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण तीन दिन मे प्रस्तुत करने और साक्ष्य में अपना दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। जवाब नहीं देने पर अरविंद वर्मा पर कार्रवाई की जाएगी।

BJP Ward Parshad

थाने पर हुआ जमकर हंगामा

भाजपा पार्षद अरविंद कुमार वर्मा और पारस मीना के बीच हुई मारपीट के बाद दोनों पक्ष चूनाभट्टी पुलिस थाने पहुंचे। यहां पर शिकायत दर्ज कराने के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। पार्षद अरविंद वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराते ही पारस और उनके परिवार की महिलाएं भी थाने पहुंच गईं। पुलिस ने वर्मा की शिकायत पर पारस के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया, लेकिन पारस की शिकायत पर अरविंद वर्मा के खिलाफ कोई मामला नहीं दर्ज हुआ।

इससे नाराज महिलाओं ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया, जो लगभग 10 मिनट तक चला। वहीं पुलिस ने पार्षद अरविन्द कुमार वर्मा की शिकायत पर कार्रवाई की, जबकि पारस की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। महिलाओं की पिटाई के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पार्षद की गुंडई देखने को मिली। थाने के अंदर ही उसने महिला से झुमाझटकी की और उसके समर्थकों ने लोगों को गालियां दी। इस वीडियो के बाद पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Exit mobile version