RAIPUR CRIME NEWS
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले में एक आदिवासी महिला से मारपीट के मामले में TI राकेश चौबे को बर्खास्त कर दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि TI ने एक गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर महिला से मारपीट की और कहा था, “धंधा कर रहे हो, मुझे लड़कियां दिखाओ।” इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला कोर्ट ने TI को दोषी ठहराते हुए सजा भी सुनाई।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला अंबिकापुर की रहने वाली हैं। महिला रायपुर के देवेंद्र नगर में एक प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल चलाती हैं। 24 मार्च 2023 को महिला के हॉस्टल के बाहर बोर्ड लगा देखकर TI राकेश चौबे अंदर घुसा। TI चौबे नशे में धुत था।
RAIPUR CRIME NEWS
TI नशे में धुत होकर गर्ल्स हॉस्टल में घुसा
TI नशे में धुत होकर गर्ल्स हॉस्टल में घुसा और रिसेप्शन में बैठी आदिवासी महिला से को पीटने लगा। पुलिस ने महिला से कहा कि यहां धंधा कर रहे हो, मुझे लड़कियां दिखाओ। इसके बाद TI जबरन अंदर घुस गया और महिला से गाली गलौज करने लगा। वही इस घटना का वीडियो भी सामने आ रहा हैं।
TI ने महिला को मारा, घटना CCTV कैमरे में कैद
TI राकेश चौबे का गर्ल्स हॉस्टल में महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो हॉस्टल के CCTV कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद पीड़िता ने TI के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इंसपेक्टर ने उन्हें अन्य मामलों में फंसाने की धमकी भी दी थी। इस घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ा।
RAIPUR CRIME NEWS
TI के खिलाफ FIR दर्ज, सस्पेंड
वही पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई और TI राकेश चौबे को सस्पेंड कर उसके खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया। बता दें कि,TI राकेश चौबे उस वक्त ट्रैफिक मुख्यालय रायपुर में पदस्थ थे।
TI राकेश चौबे जुड़ा दूसरा मामला
वहीं, TI राकेश चौबे से जुड़ा एक दूसरा मामला भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने DSP को गाली दी। FIR के अनुसार, कॉन्स्टेबल विजेंद्र दीप ने बताया कि वह पुलिस लाइन के रिजर्व केंद्र में तैनात हैं। 6 सितंबर 2024 की रात करीब 8 बजे, इंस्पेक्टर राकेश चौबे कार्यालय में पहुंचे और रिजर्व इंस्पेक्टर तथा पुलिस लाइन के DSP को अश्लील गालियां देने लगे। जब विजेंद्र ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो चौबे ने उसको जान से मारने की धमकी दी। वही इस मामले में TI राकेश चौबे के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया था।
