NIA Raid in Abujhmad : नक्सलवाद के खिलाफ NIA का एक्शन, नक्सल प्रभावित इलाकों में की छापेमारी

NIA Raid in Abujhmad : नक्सलवाद के खिलाफ NIA का एक्शन, नक्सल प्रभावित इलाकों में की छापेमारी

NIA Raid in Abujhmad

कांकेर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने एक बार फिर अबूझमाड़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में की छापेमारी की। मिली जानकारी के मुताबिक NIA की टीम ने स्थानीय युवक के निवास पर छापेमारी की है। इस दौरान NIA की टीम के साथ जिले की पुलिस टीम भी मौजूद है। बता दें कि NIA की टीम नक्सल मामलो में लगातार छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के आमाबेड़ा और ग्राम बड़े तेवड़ा में कांग्रेस नेता सुरेश सलाम और स्थानीय पत्रकार वीरेंद्र पटेल के घर दबिश दी है। बड़ी संख्या में अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं और जानकारी ले रहे हैं।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी को शक था कि कांग्रेस नेता सुरेश सलाम और स्थानीय पत्रकार वीरेंद्र पटेल पर नक्सलियों का सहयोग कर रहे हैं। तगड़े इनपुट के बाद जांच एजेंसी की टीम ने दोनों के ठिकानों पर शनिवार को दबिश दी है। फिलहाल जांच जारी है।

वहीं जांच के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। एनआईए ने इस पूरी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया है। एसपी आई के एलिसेला ने कहा कि जिले में एनआईए की कार्रवाई चल रही है।

read more – Tata Electronics Fire Accident : TATA ग्रुप के इलेक्‍ट्रॉनिक मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट में लगी भीषण आग, राहत और बचाव में जुटे कर्मचारी

Breaking News News and Politics राज्य खबर