Devara Box Office Collection
नई दिल्ली। साउथ सुपर स्टार जूनियर NTR की फिल्म “देवरा” ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। यह फिल्म देश और विदेश में दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है। आइए जाने ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
दरअसल, जूनियर NTR और जाह्नवी कपूर की फिल्म “देवरा” ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से भी जबरदस्त रिस्पांस मिला है। पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने से लग रहा है कि, यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने वाली फिल्मों के लिस्ट में शामिल हो जाएंगी।

Devara Box Office Collection
देवरा(PART-1) ने की 140 करोड़ रुपये का कलेक्शन
कोरटाला शिवा द्वारा डायरेक्शन में बनी फिल्म “देवरा (PART-1)” ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का ध्यान खींचा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 77 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म के हिंदी डबिंग ने 7 करोड़, कन्नड़ में 0.3 करोड़, मलयालम में 0.3 करोड़ और तमिल में 0.8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। पहले दिन, फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 140 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया ह।

देवरा(PART-1) फिल्म में NTR ने निभाया डबल रोल
जूनियर NTR ने देवरा (PART-1) में डबल रोल निभाया है। इसमें उनके किरदार का नाम देवरा और वरदा है। वही जाह्नवी कपूर ने थंगम नाम की लड़की को रोल प्ले किया हैं, जो एक गांव की लड़की है और जूनियर NTR के बेटे से प्यार करती है। वही सैफ अली खान ने भैरा के किरदार में काफी खतरनाक और दमदार परोल प्ले किया है। अगर आपने अभी तक ये मूवी नही देखी है तो जरूर देखें।

Devara Box Office Collection
जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म
जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘तख्त’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ है। करण जौहर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म तख्त में रणवीर सिंह, करीना कपूर के साथ जाह्नवी कपूर भी रोल प्ले करेंगी। वही शशांक खेतान के बैनर तले बनी मूवी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरूण धवन और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। यह फिल्में 2024 में रिलीज होने की संभावना है।


