Congress Manifesto Launched
“हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र किया जारी । इससे पहले 7 गारंटियां लॉन्च की थी। हरियाणा में विधानसभा चुनाव मतदान 5 अक्टूबर को होंगे और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। 25 लाख का फ्री इलाज, महिलाओं को दो हजार रुपये देने के साथ वादों की लगाई झड़ी।”
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल जोर-शोर से तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शनिवार 28 सितम्बर को अपना घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) जारी कर दिया है।
40 पेज के इस मेनिफेस्टो में लोगों को 25 लाख तक फ्री इलाज, महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए देने का वादा किया गया है। इसके अलावा सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर से पानी लेने का वादा किया गया है। तो वहीं कांग्रेस ने 7 दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश के लोगों के लिए 7 गारंटियां दे चुकी है। कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र को ‘7 वादे, पक्के इरादे’ नाम दिया था, जिसमें समाज के हर वर्ग को फोकस में रखकर गारंटियां दी गई थीं।

Congress Manifesto Launched
सात गारंटियों के तहत प्रदेश की जनता से 6 हजार रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर हर महिला को दो हजार रुपये मासिक आर्थिक सहायता और कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देने का वादा किया है। मेनिफेस्टो कमेटी की चेयरपर्सन गीता भुक्कल ने कहा कि हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा के दौरान किसान न्याय चौपाल, महिला न्याय चौपाल, दलित न्याय चौपाल से सुझाव लिए गए।
लोकतंत्र में लोग ही महान होते हैं, उनसे बातचीत के बाद ही हमने ये घोषणा पत्र तैयार किया है। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे लॉन्च किया। उनके साथ कांग्रेस की चुनाव घोषणा पत्र कमेटी की अध्यक्ष पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान मौजूद हैं।

Congress Manifesto Launched
हरियाणा में कांग्रेस ने दीं ये 7 गारंटियां
- कांग्रेस ने हरियाणा की महिलाओं को 2000 रुपये प्रति महीने और गैस सिलेंडर के लिए 500 रुपये देने की गारंटी दी है।
- कांग्रेस ने हरियाणा में 6 हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांगों को एक हजार रुपये महीना, विधवाओं को 6 हजार रुपये महीना और ओल्ड पेंशन स्कीन बहाल करने की गारंटी दी है।
- कांग्रेस ने हरियाणा के युवाओं को 2 लाख नौकरियां देने और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की गारंटी दी है।
- कांग्रेस ने 300 यूनिट फ्री बिजली देने और 25 लाख रुपये तक का फ्री इलाज देने की गारंटी दी है।
- कांग्रेस के हरियाणा के गरीब तबके के लोगों को 100 गज का प्लॉट, 3.5 लाख रुपये में बना 2 कमरों वाला मकान देने की गारंटी दी है।
- कांग्रेस ने हरियाणा के किसानों को MSP की गारंटी और फसल का तत्काल मुआवजा देने की गारंटी दी है।
- कांग्रेस ने हरियाणा में जातिगत सर्वे कराने और क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपये बढ़ाने की गारंटी दी है।

