CG Suicide News : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

CG Suicide News : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

CG Suicide News

दुर्ग। बिलासपुर जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार युवक में सरकारी नौकरी की वैकेंसी न निकलने से परेशान था। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत नारियल कोठी क्षेत्र में एक युवक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक दुर्ग जिले का रहने वाला था और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने बिलासपुर आया था। वहीं मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजकुमार साहू दुर्ग निवासी के रूप में हुई।

CG Suicide News

शुक्रवार को जब मकान मालिक ने काफी देर तक उसे घर से बाहर आते नहीं देखा, तो उसे शक हुआ। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक को फांसी पर लटका हुआ पाया। पुलिस ने घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है, जिससे खुदकुशी का कारण सामने आ सके।

दोस्तों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजकुमार कई दिनों से वैकेंसी न निकलने और परीक्षाओं में असफल होने से परेशान था। कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही।

read more – Hurricane Helene : अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान ने मचाई तबाही, 6 राज्यों में लगाई गई इमरजेंसी, 44 लोगों की मौत, लाखों घरों की बिजली गुल

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर